लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : Lok Sabha Elections 2024: बदायूं से धर्मेंद्र नहीं शिवपाल यादव लड़ेंगे चुनाव, वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ सुरेंद्र सिंह पटेल, समाजवादी पार्टी ने लिस्ट जारी की

भारत : Udhampur-Srinagar-Baramulla Rail Link: सबसे लंबी रेलवे सुरंग, 12.77 किमी, ‘टी-50’ नाम से फेमस, बनाने में 14 साल लगे, जानें और क्या है खासियत

भारत : PM Modi Jammu Visit Live Updates: 32000 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, पीएम मोदी बोले- बम, बंदूक, अपहरण और अलगाव से आगे निकले, देखें वीडियो

भारत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में इलेक्ट्रीक ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, फारूक अब्दुल्ला बोले- थैंक्यू मोदी जी

कारोबार : Modi Govt Onion Export Ban: प्याज निर्यात पर प्रतिबंध 31 मार्च तक जारी रहेगा, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

भारत : Lok Sabha Elections 2024: इस वक्त संकट में मोदी सरकार नहीं, बल्कि कांग्रेस है!, आखिर क्या है वजह

भारत : Bharat Jodo Nyay Yatra: भाजपा रायबरेली और अमेठी में कांग्रेस के खिलाफ 'दुश्मनी का बीज बो' रही है, मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी की आलोचना करते हुए कहा

भारत : पीएम मोदी मंगलवार को जम्मू में, 32,000 करोड़ की परियोजनाएं राष्ट्र को करेंगे समर्पित

भारत : Andhra Pradesh Lok Sabha Elections 2024: भाजपा किसके साथ जाए!, लोकसभा चुनाव से पहले दोनों हाथ में लड्डू, क्या है समीकरण

भारत : West Bengal: 'हम अपना खून देने के लिए तैयार हैं', सीएम ममता ने कहा, एनआरसी लागू नहीं होने देंगे