लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : PM Modi YouTube Channel: प्रधानमंत्री मोदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, यूट्यूब पर 2 करोड़ सब्सक्राइबर वाले दुनिया के पहले नेता, देखें लिस्ट

बिहार : Bihar News: एक बार फिर पलटी मारेंगे सीएम नीतीश कुमार!, दिल्ली में भी सियासत तेज, इंडिया गठबंधन से नाराज मुख्यमंत्री

भारत : CHHATTISGARH: रायपुर के नालंदा परिसर में लगाई गई है 7 दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी

भारत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'वीर बाल दिवस' पर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्रों को नमन किया

भारत : अटल जी ने राम मंदिर के निर्माण का सपना देखा था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसे पूरा किया, देवेंद्र फड़नवीस ने कहा

भारत : स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर दी 'हिंदू' विवाद को हवा, बोले- मोहन भागवत भी कह चुके हैं 'हिंदू' कोई धर्म नहीं है

भारत : MP Cabinet Oath Ceremony: MP में मंत्रिमंडल विस्तारः विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह समेत 18 कैबिनेट और 10 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ

कारोबार : Indore News: 31 साल बाद खुशियां, 4800 कर्मचारी लाभान्वित होंगे, पीएम मोदी हुकुमचंद मिल के श्रमिकों का 224 करोड़ रुपये का बकाया वितरित करेंगे

भारत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है 2024 के लोकसभा चुनाव में, अजित पवार ने कहा

भारत : Atal Bihari Vajpayee Jayanti 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'सदैव अटल' स्मारक पर की पुष्पांजलि अर्पित, राष्ट्र याद कर रहा है 'अटल व्यक्तित्व' को