लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : Lok Sabha Elections 2024: 'भाजपा पुलिस की नौकरी को भी सेना की तरह 3 साल का कर देगी' - एटा में बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव

भारत : Lok Sabha Elections 2024: 'कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई तो 'अग्निवीर' योजना को समाप्त कर देंगे' - राहुल गांधी

भारत : Narendra Modi In Munger: 'आपकी संपत्ति पर कांग्रेस की बुरी नजर पड़ गई है', चुनावी सभा में बोले मोदी

भारत : Narendra Modi In Bihar: 'वो कह रहे हैं देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है', चुनावी सभा में बोले मोदी

भारत : Lok Sabha Elections 2024: भाजपा दक्षिण में साफ हो गई, उत्तर में आधी रह जाएगी, जयराम रमेश ने भाजपा के चुनावी प्रदर्शन पर कहा

भारत : Narendra Modi In Araria: 'आरजेडी-कांग्रेस के राज में पोलिंग बूथ, बैलेट पेपर लूट लिए जाते थे', चुनावी सभा में बोले मोदी

भारत : Lok Sabha Elections 2024: वो 'मंगलसूत्र' की बात करते हैं, हम यह चुनाव बेरोजगारी, महंगाई पर लड़ रहे हैं, अशोक गहलोत का प्रधानमंत्री मोदी पर हमला

भारत : Narendra Modi In Malda: 'मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ', बंगाल की धरती से बोले पीएम मोदी

भारत : Lok Sabha Elections 2024: पीएम नरेन्द्र मोदी बिहार के अररिया और मुंगेर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे, जानिए समय

भारत : Lok Sabha Elections 2024: 'मोदी बनाम राहुल' में तेज हुआ सियायी संग्राम, दूसरे चरण के मतदान के लिए लोग पहुंच रहे हैं पोलिंग बूथ पर