गोवा के मुख्यमंत्री और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का 17 मार्च, 2019 को निधन हो गया। वह 63 साल के थे। मनोहर पर्रिकर का जन्म 13 दिसंबर, 1955 को गोवा में हुआ था। पर्रिकर कम उम्र से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ गये थे। आईआईटी बॉम्बे से बीटेक करने के बाद पर्रिकर राजनीति में आ गये और 1994 में गोवा से विधायक चुने गये। पर्रिकर पहली बार साल 2000 में गोवा के मुख्यमंत्री बने। पर्रिकर साल 2012 में दूसरी बार गोवा के सीएम बने। नवंबर 2014 में उन्हें देश का रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया। मार्च 2017 में उन्होंने रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देकर गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। Read More
40 सदस्यीय विधानसभा में अभी बीजेपी के 14 विधायक हैं, सहयोगी दल महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी के पास 3 सीटें, गोवा फॉरवर्ड पार्टी के 3 सीटें और निर्दलीय तीन विधायक हैं। ...
बीजेपी ने गोवा में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना खारिज की और दावा किया कि राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ठीक हैं। ...
Manohar Parrikar health: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के स्वास्थ्य पर पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल वो मुख्यमंत्री बने रहेंगे लेकिन उनके पोर्टफोलियो मंत्रियों में बांट दिए गए हैं। ...
विपक्षी कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पर्रिकर की अनुपस्थिति के कारण प्रशासन ‘‘ध्वस्त’’ हो गया है और उसने मांग की कि भाजपा नेतृत्व वाली राज्य सरकार को बर्खास्त किया जाये और गोवा में राष्ट्रपति शासन लगाया जाये। ...
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर 10 अगस्त को इलाज कराने के लिए अमेरिका गए थे और 22 अगस्त को लौटे थे। हालाँकि अगले ही दिन उन्हें मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। ...