ममता बनर्जी भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल की वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वह राजनैतिक दल तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख भी हैं। इस पार्टी की स्थापना 1997 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विभाजन के बाद की गई थी। ममता बनर्जी का जन्म कोलकता में 5 जनवरी 1955 को हुआ था। उन्होंने बसंती देवी कॉलेज से स्नातक पूरा किया और जोगेश चंद्र चौधरी लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री ली है। ममता बनर्जी लोकप्रिय रूप से “दीदी” के नाम से जानी जाती हैं। ममता बनर्जी कोयला मंत्री, मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री, युवा मामले एवं खेल विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और भारत सरकार के मंत्रालय में दो बार रेल मंत्री रह चुकी हैं। Read More
राज्य में हुए हिंसा पर बोलते हुए सीएम ममता ने कहा है कि “वे नमाज के वक्त जानबूझकर वहां गए थे। भाजपा समर्थकों ने हथियार ले रखे थे। हथियार लेकर नाच रहे थे। धार्मिक रैलियों में लोग हथियार लेकर क्यों चलेंगे, ट्रैक्टर और बुलडोजर क्यों चलाएंगे? उन्हें अनुम ...
कुर्मी समुदाय द्वारा पश्चिम बंगाल में दो रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन तथा नाकाबंदी के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) ने बुधवार को कम से कम 46 एक्सप्रेस तथा यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया और आठ अन्य को उनके गंतव्य से पहले बीच में ही रोक दिया गया। ...
बंगाल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस मामले में पत्र लिखकर मदद मांगी थी। अब केंद्र ने मंगलवार को राज्य सरकार से हिंसा पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। ...
बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि ये (भाजपा) लोग रामनवमी की शोभायात्रा में राम का नाम बदनाम करने के लिए हावड़ा में बुलडोजर लेकर गए, ट्रैक्टर और बंदूक लेकर गए, इनके पास पुलिस की इजाज़त नहीं थी। ...
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, मैं अपने लोगों को 6 अप्रैल के लिए अलर्ट पर रखना चाहूंगी। हम बजरंगबली का सम्मान करते हैं। लेकिन उनके पास दंगों की योजना हो सकती है। हालांकि यहां उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। ...
रामनवमी के अवसर पर बिहार में हुई हिंसा पर बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा है कि 'दुर्भाग्य है कि बिहार फिर उसी राह पर जा रहा है। जैसा लालूराज के समय था। तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर जंगलराज की वापसी हुई है।' ...
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यह आरोप लगाया है कि यह पहली बार नहीं है जब हिंदुओं के धार्मिक कार्यक्रम में ऐसा हमला हुआ है। उनके अनुसार, इससे पहले ‘लक्ष्मी पूजा’ के दौरान भी इसी तरह का हमला हुआ था। ...
हावड़ा हिंसा को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर पत्रकार हिंसा का शिकार हो रहे हैं और राज्य सरकार बनी हुई है। इससे बड़ी शर्मनाक बात और क्या हो सकती है इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। ...