ममता बनर्जी भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल की वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वह राजनैतिक दल तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख भी हैं। इस पार्टी की स्थापना 1997 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विभाजन के बाद की गई थी। ममता बनर्जी का जन्म कोलकता में 5 जनवरी 1955 को हुआ था। उन्होंने बसंती देवी कॉलेज से स्नातक पूरा किया और जोगेश चंद्र चौधरी लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री ली है। ममता बनर्जी लोकप्रिय रूप से “दीदी” के नाम से जानी जाती हैं। ममता बनर्जी कोयला मंत्री, मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री, युवा मामले एवं खेल विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और भारत सरकार के मंत्रालय में दो बार रेल मंत्री रह चुकी हैं। Read More
तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख बनर्जी ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा को फिर से सत्ता में आने से रोकने के प्रयासों के तहत अगले साल 19 जनवरी को कोलकाता में विपक्ष की पार्टियों की मेगा रैली बुलाई है। ...
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘बांग्ला’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी देने में कथित रूप से कदम पीछे खींचने पर बुधवार को केंद्र की आलोचना की। ...
पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने बांग्लाभाषी पांच लोगों की हत्या के विरोध में मार्च निकालकर अदालत की निगरानी में जांच की मांग की। पार्टी ने असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के इस्तीफे की भी मांग की। वाम दलों ने भी हत्याओं ...
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने घटना की कड़ी आलोचना की है। मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना जताई। उन्होंने कहा, 'इस कायरतापूर्ण हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।' ...
राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने राज्य सचिवालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य में निर्माणाधीन सहित सभी पुलों और फ्लाईओवरों की स्थिति की समीक्षा करेंगी। ...