BJP पर बरसीं ममता बनर्जी, बताया- कौन-कौन सी 4 चीजें बदलना चाहती है मोदी सरकार

By जनार्दन पाण्डेय | Published: November 16, 2018 04:54 PM2018-11-16T16:54:52+5:302018-11-16T16:54:52+5:30

बनर्जी ने कहा कि भगवा पार्टी राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एन आर सी) को अद्यतन कर केवल साम्प्रदायिक विभाजन की इच्छुक है।

NDA is ruining important institutions, Trinamool will save the country: Mamata Banerjee | BJP पर बरसीं ममता बनर्जी, बताया- कौन-कौन सी 4 चीजें बदलना चाहती है मोदी सरकार

BJP पर बरसीं ममता बनर्जी, बताया- कौन-कौन सी 4 चीजें बदलना चाहती है मोदी सरकार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की शुक्रवार को आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह सीबीआई और भारतीय रिजर्व बैंक जैसे महत्वपूर्ण भारतीय संस्थानों को बर्बाद कर रही है।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि पार्टी देश को ऐसी बर्बादी से बचाने में अहम भूमिका निभा सकती है।

उन्होंने यहां पार्टी की एक बैठक में कहा, ‘‘वे (राजग सरकार) संस्थानों को बर्बाद कर रहे हैं। वे आरबीआई और सीबीआई की कार्यप्रणाली बदलने की कोशिश कर रहे हैं। जिस पार्टी ने ‘मूर्तियां बनाने’ को अपना चुनावी एजेंडा बना लिया है, वह आगामी लोकसभा चुनाव के बाद खुद एक मूर्ति बनकर रह जाएगी।’’

बनर्जी ने कहा कि भगवा पार्टी राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एन आर सी) को अद्यतन कर केवल साम्प्रदायिक विभाजन की इच्छुक है।

उन्होंने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस ऐसी चीजों को बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी देश को भाजपा से बचाने के लिए आगामी दिनों में बड़ी भूमिका निभाएगी।’’ बनर्जी ने यहां ब्रिगेड परेड ग्राउंड में जनवरी में महारैली करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह जनवरी में पार्टी की रैली में सभी विपक्षी नेताओं को आमंत्रित करेंगी और भाजपा के खिलाफ लड़ाई के लिए एकजुट करेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘रैली में हमारा नारा होगा-भाजपा हटाओ, देश बचाओ।’’

राज्य में अगले महीने होने वाली भाजपा की ‘रथ यात्रा’ का जिक्र करते हुए बनर्जी ने कहा, ‘‘भगवा पार्टी राजनीतिक ‘यात्रा’ आयोजित कर रही है। दूसरी ओर हमारे कार्यकर्ता ‘एकता यात्रा’ करेंगे जिसका मकसद सभी समुदायों को एकजुट करना है।’’

बीजेपी केवल चेंजर हैं, गेम चेंजर नहीं, बदल दिए 4 चीजें ममता

ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी एक इतिहास बदलने वाली, नाम बदलने वाली, नोट बदलने वाली, संस्‍थान बदलने वाली पार्टी है। लेकिन गेम चेंजर नहीं है। इस वक्त देश को खतरा है। वे ऐसे महसूस कर रहे हैं जैसे उन्होंने राष्ट्र को जन्म दिया हो। लेकिन देश की आजादी के वक्त वे कहीं नहीं है।

उन्होंने कहा, चंद्रबाबू नायडू ने यह सही काम किया कि उन्होंने सीबीआई को अपने प्रदेश में आने से मना कर दिया। उन्होंने सीबीआई पर भी सवाल खड़े किए।



(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Web Title: NDA is ruining important institutions, Trinamool will save the country: Mamata Banerjee

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे