मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ‘सोलिल्लादा सरदारा’ (अजेय नेता) के रूप में लोकप्रिय मल्लिकार्जुन ने देश की सबसे पुरानी पार्टी के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल ली है। सार्वजनिक जीवन अपने गृह जिले गुलबर्ग (अब कलबुर्गी) में एक यूनियन नेता के रूप में शुरू हुआ और वर्ष 1969 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए तथा गुलबर्ग शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक खासकर हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में नरेंद्र मोदी लहर के बावजूद गुलबर्ग से 74 हजार मतों के अंतर से जीत हासिल की। वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले उन्होंने गुरुमितकल विधानसभा क्षेत्र से नौ बार जीत दर्ज की। गुलबर्ग से दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। हालांकि, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में खड़गे को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता उमेश जाधव से गुलबर्ग में 95,452 मतों से हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा में वर्ष 2014 से 2019 तक कांग्रेस के नेता रहे। Read More
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, " कांग्रेस कार्यकर्ताओं में डर पैदा करने के लिए ED, CBI और IT रेड कर रही है। PM मोदी और BJP के लोग चाहते हैं कि कांग्रेस डर जाए और उनके कार्यकर्ता घर बैठ जाएं। लेकिन कितने भी मोदी और शाह आ जाएं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस जीत ...
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने फोन हैकिंग विवाद पर कहा कि यह निर्विवाद रूप से सरकार प्रायोजित है और इससे सैकड़ों विपक्षी नेताओं के Apple फोन को खतरे में डालने प्रयास किया गया। ...
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 39वीं पुण्य तिथि पर याद करते हुए कहा कि वह उनकी ताकत का स्रोत थीं। ...
'विकसित भारत संकल्प' यात्रा2500 से अधिक आईईसी वैन 14 हजार से अधिक स्थानों पर 2.5 लाख ग्राम पंचायतों और 3700 शहरी स्थानीय निकायों को कवर करेंगी। यात्रा आदिवासी इलाकों से शुरू होगी और 2 महीने तक चलेगी। ...
Rajasthan Congress Griha Lakshmi Guarantee: 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की अपनी मौजूदा योजना का विस्तार करते हुए सभी 1.04 करोड़ परिवारों को इसके दायरे में लाने की घोषणा भी की। ...
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस अगले महीने होने वाले सभी पांच राज्यों के चुनाव में जीत दर्ज करके उन राज्यों में सरकार बनाएगी। ...