जेपी नड्डा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ है। जेपी नड्डा के पिता झारखंड के रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। यही वजह था कि इनका झारखंड के साथ ही बिहार से भी गहरा जुड़ाव था। नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से 1970 के दशक में की थीं। यह वही दौर था जब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दिया था। इसके बाद नड्डा ने 1975 में जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे।1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। जेपी नड्डा 2012 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद एक तरह से देखा जाए तो राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो गई थीं। नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो वह इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। Read More
Gujarat New CM Updates: 182 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 112 विधायकों में से अधिकतर बैठक में उपस्थित थे। भूपेंद्र रजनीकांत पटेल 2017 के विधानसभा चुनाव में राज्य की घाटलोडिया सीट से चुनाव जीते थे। ...
भारतीय जनता पार्टी के विधायक भूपेंद्र पटेल गुजरात के नये मुख्यमंत्री होंगे। पटेल (55) को रविवार को यहां सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया। ...
Vijay Rupani Resigns: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया। विधानसभा चुनाव से लगभग सवा साल पहले अपना त्यागपत्र राज्यपाल को सौंप दिया। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस्तीफे की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने इसकी वजह नहीं बताई। ...
Vijay Rupani Resigns: जुलाई में बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में इस्तीफा दे दिया था। उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत का पद छोड़ना पड़ा। ...
Vijay Rupani Resigns: गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपने के बाद कहा, ‘‘मैंने गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।’’ ...