जेपी नड्डा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ है। जेपी नड्डा के पिता झारखंड के रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। यही वजह था कि इनका झारखंड के साथ ही बिहार से भी गहरा जुड़ाव था। नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से 1970 के दशक में की थीं। यह वही दौर था जब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दिया था। इसके बाद नड्डा ने 1975 में जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे।1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। जेपी नड्डा 2012 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद एक तरह से देखा जाए तो राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो गई थीं। नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो वह इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। Read More
उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य हरनाथ सिंह यादव ने तीन जनवरी को नड्डा को लिखे पत्र में कहा कि पार्टी यदि योगी आदित्यनाथ को मथुरा से चुनाव लड़ाती है तो इससे पूरे प्रदेश और देश की जनता को खुशी होगी। ...
नड्डा ने कहा, 'तेलंगाना भाजपा प्रमुख बंदी संजय की गिरफ्तारी अत्यंत निंदनीय है और लोकतंत्र की हत्या के समान है। वह अपने कार्यालय में सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस जबरन उनके कार्यालय में घुसी और उनको ग ...
Chandigarh MC Poll Results 2021: नगर निगम के 35 वार्डों के लिए नौ मतगणना केंद्र बनाए गए थे। वार्डों की संख्या 2016 में 26 थी, जो बढ़कर अब 35 हो गई है। ...
झुग्गी सम्मान यात्रा के तहत जारी पोस्टर को दिल्ली भाजपा ने अपने ट्विटर पर शेयर करने के साथ शहर में भी कई जगहों पर लगाया है. इनमें तमिल लेखक पेरुमल मुरुगन को कई झुग्गीवासियों के साथ दिखाया गया है। ...
BJP national executive meet: राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा किसी परिवार के इर्द-गिर्द केंद्रित नहीं है, इसके मूल्य ‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ हैं। ...