लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

इंदिरा गाँधी

Indira-gandhi, Latest Marathi News

Read more

इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के घर हुआ था। उनके दादा मोतीलाल नेहरू प्रसिद्ध वकील और कांग्रेस के बड़े नेता थे। लालबहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद जनवरी 1966 में इंदिरा गांधी पहली बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। इंदिरा भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। इंदिरा 1967 के आम चुनाव में बहुमत हासिल करके दोबारा देश की प्रधानमंत्री बनीं। कांग्रेस जब दो फाड़ में बँट गयी तो ज्यादातर पार्टी सांसदों और नेताओं ने इंदिरा का साथ दिया।साल 1971 के आम चुनाव में जीत हासिल कर के इंदिरा तीसरी बार देश की पीएम बनीं। जून 1975 से मार्च 1977 तक इंदिरा गांधी ने देश में आंतरिक आपातकाल लगा दिया। नतीजा ये हुआ कि 1977 के आम चुनाव में इंदिरा के नेतृत्व में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 1980 में हुए लोक सभा चुनाव में उन्होंने फिर से जीत हासिल की और चौथी बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। 1984 में अमृतसर स्थित सिखों के पवित्र धर्म स्थल स्वर्ण मंदिर को आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले और उसके साथियों से आजाद कराने के लिए सेना भेजने का उनका निर्णय काफी विवादित रहा। इंदिरा गांधी के सिख अंगरक्षकों ने 31 अक्टूबर 1984 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इंदिरा संभवतः दुनिया की अकेली महिला नेता हैं जिसके पिता और बेटे दोनों ही देश के प्रधानमंत्री रहे। इंदिरा के पिता जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। वहीं उनके बेटे राजीव गांधी ने 1984 में अपनी माँ के निधन के बाद देश की बागडोर संभाली थी।

भारत : 20 मई का इतिहास: आज के दिन पहली बार आंसू गैस के गोले का हुआ था इस्तेमाल, जापान में भूकंप से 30 हजार लोगों की मौत

भारत : 18 मई का इतिहास: 46 साल पहले आज के दिन भारत ने पहली बार किया था परमाणु परीक्षण, नाम दिया गया ‘स्माइलिंग बुद्धा’

भारत : लॉकडाउन के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 55 दिनों से फंसा था जर्मन नागरिक, आखिरकार आज हुआ रवाना

भारत : कोरोना वायरसः इंदिरा गांधी और नरेंद्र मोदी की सोच और निर्णय में यही फर्क रहा है!

भारत : 21 मार्च का इतिहास: आज ही के दिन हुआ इंदिरा गांधी के लगाए आपातकाल का अंत, जपान में आए विध्वंसक भूकंप में करीब 1,07,000 लोगों की हुई थी मौत

भारत : विवेक शुक्ला का ब्लॉग: राजनीति के दिग्गज नेताओं का होली मिलन

विश्व : Womens Day 2020: इजरायल की आयरण लेडी गोल्डा मेयर, जो 70 साल की उम्र में आज ही के दिन बनी थीं देश की PM, जानें पूरा मामला

भारत : TIME के 100 शक्तिशाली महिलाओं में अमृत कौर शामिल, आजादी के बाद भारत की पहली स्वास्थ्य मंत्री बनीं, AIIMS बनाने में जानें इनका योगदान

भारत : इंदिरा गांधी और राजकुमारी अमृत कौर टाइम पत्रिका की ‘ 100 वुमन ऑफ द ईयर’ की सूची में शामिल, पढ़ें क्या लिखा

भारत : दिल्ली हिंसा: रविशंकर प्रसाद ने सोनिया गांधी को दिलायी 1984 की याद, कहा- हमें 2002 के बारे में न बताएं