इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के घर हुआ था। उनके दादा मोतीलाल नेहरू प्रसिद्ध वकील और कांग्रेस के बड़े नेता थे। लालबहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद जनवरी 1966 में इंदिरा गांधी पहली बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। इंदिरा भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। इंदिरा 1967 के आम चुनाव में बहुमत हासिल करके दोबारा देश की प्रधानमंत्री बनीं। कांग्रेस जब दो फाड़ में बँट गयी तो ज्यादातर पार्टी सांसदों और नेताओं ने इंदिरा का साथ दिया।साल 1971 के आम चुनाव में जीत हासिल कर के इंदिरा तीसरी बार देश की पीएम बनीं। जून 1975 से मार्च 1977 तक इंदिरा गांधी ने देश में आंतरिक आपातकाल लगा दिया। नतीजा ये हुआ कि 1977 के आम चुनाव में इंदिरा के नेतृत्व में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 1980 में हुए लोक सभा चुनाव में उन्होंने फिर से जीत हासिल की और चौथी बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। 1984 में अमृतसर स्थित सिखों के पवित्र धर्म स्थल स्वर्ण मंदिर को आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले और उसके साथियों से आजाद कराने के लिए सेना भेजने का उनका निर्णय काफी विवादित रहा। इंदिरा गांधी के सिख अंगरक्षकों ने 31 अक्टूबर 1984 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इंदिरा संभवतः दुनिया की अकेली महिला नेता हैं जिसके पिता और बेटे दोनों ही देश के प्रधानमंत्री रहे। इंदिरा के पिता जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। वहीं उनके बेटे राजीव गांधी ने 1984 में अपनी माँ के निधन के बाद देश की बागडोर संभाली थी। Read More
2 जनवरी का इतिहास: भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पुरस्कार 'भारत रत्न' की शुरुआत 2 जनवरी, 1954 से हुई। आज के दिन ही पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कांग्रेस (आई) के नाम से नयी पार्टी का गठन किया और खुद को इसका अध्यक्ष घोषित किया। ...
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर पर्याप्त सौदेबाजी नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के लिए कह सकता था। ...
गुलाम नबी आजाद के सियासी भविष्य को लेकर जारी अटकलों के बीच उन्होंने कहा कि नई पार्टी शुरू करने का कोई इरादा नहीं है। साथ ही वह ये कहना भी नहीं भूले कि राजनीति में कल क्या होगा, ये कोई नहीं जानता है। ...
देश को जेहादी राष्ट्र बताने के बाद अब कंगना रनौत ने देश की पूर्व और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद किया है और खालिस्तान के खिलाफ उनके कदमों को सराहा। ...
शुक्रवार को भारत की पहली और अब तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 104वीं जयंती है, जिन्हें देश की 'लौह महिला' के रूप में भी जाना जाता है। ...
इंदिरा गांधी की 37वीं पुण्यतिथि पर यूट्यूब पर जारी एक वीडियो में राहुल गांधी ने अपनी दादी के अंतिम संस्कार के दिन को अपने जीवन का दूसरा सबसे मुश्किल दिन बताया है। ...
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने ट्वीट किया, ‘‘मैं समझ सकता हूं कि भारतीय जनता पार्टी ‘आयरन लेडी ऑफ इंडिया’ को इतिहास से मिटाना चाहती है लेकिन क्या हमारे पास पंजाब में अब कांग्रेस की सरकार नहीं है।’’ ...
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि देश में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को कमजोर करना और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के राष्ट्रीय मुद्रीकरण योजना (एनएमपी) जैसे अनेक कदम आम आदमी को नुकसान पहुंचाएं ...