इंदिरा गांधी जयंतीः कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 'शक्ति स्थल' पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

By अनिल शर्मा | Published: November 19, 2021 08:29 AM2021-11-19T08:29:53+5:302021-11-19T08:42:41+5:30

शुक्रवार को भारत की पहली और अब तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 104वीं जयंती है, जिन्हें देश की 'लौह महिला' के रूप में भी जाना जाता है। 

congress president sonia gandhi pays tribute to former prime minister indira gandhi at shakti sthal on her birth anniversary | इंदिरा गांधी जयंतीः कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 'शक्ति स्थल' पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी जयंतीः कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 'शक्ति स्थल' पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

Highlightsइंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर, 1917 को हुआ था जिनका पूरा नाम 'इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी' थासाल 1959 में भारत गांधी को INC के अध्यक्ष के रूप में चुना गया थाइंदिरा गांधी ने 1966 से 1977 तक कार्यालय में अपना पहला कार्यकाल पूरा किया

नई दिल्लीः कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज (19 नवंबर) पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर शक्ति स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार को भारत की पहली और अब तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 104वीं जयंती है, जिन्हें देश की 'लौह महिला' के रूप में भी जाना जाता है। 

इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर, 1917 को हुआ था जिनका पूरा नाम 'इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी' था। वह देश के पहले प्रधानमंत्री डॉ जवाहर लाल नेहरू की बेटी थीं। अपने जीवन के दौरान, उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के कामकाज में केंद्रीय भूमिका निभाई। 

इंदिरा गांधी 1959 में  INC की अध्यक्ष बनीं

साल 1959 में भारत गांधी को INC के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था। 1964 में उनके पिता की मृत्यु के बाद उन्हें राज्यसभा के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था और लाल बहादुर शास्त्री के मंत्रिमंडल में केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री के रूप में कार्य किया। गौरतलब बात है कि इंदिरा गांधी ने नेतृत्व की लड़ाई में अन्य नेताओं को पछाड़ते हुए, शास्त्री को भारत के अगले प्रधान मंत्री की कमान सौंपी।

नेहरू के बाद इंदिरा गांधी सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहीं

 इंदिरा गांधी ने 1966 से 1977 तक कार्यालय में अपना पहला कार्यकाल पूरा किया, और दूसरा 1981 से 1984 तक था, जब तक कि उनके अपने सुरक्षा गार्डों के हाथों उनकी हत्या नहीं हो गई। जवाहरलाल नेहरू के बाद, इंदिरा गांधी देश के सबसे लंबे समय तक प्रधान मंत्री की सेवा कीं।

Web Title: congress president sonia gandhi pays tribute to former prime minister indira gandhi at shakti sthal on her birth anniversary

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे