Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Priyanka Gandhi In Valsad: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी शनिवार को गुजरात दौरे पर थी। प्रियंका गांधी ने वलसाड में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। ...
Kerala Lok Sabha Elections 2024: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि माकपा द्वारा चुनावी मशीनरी को कथित रूप से अपने कब्जे में लिया जाना 2019 के लोकसभा चुनावों की तुलना में इस साल मतदान प्रतिशत कम रहने का एक कारण है। ...
Lok Sabha Elections 2024: पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) लोकसभा चुनाव के लिए शेष सीटों पर चर्चा के लिए शनिवार शाम को बैठक करने वाली है। ...
कांग्रेस अध्यक्ष को संदर्भित पत्र में, खान ने चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों में से एक के रूप में नामित करने के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे को धन्यवाद दिया और कहा कि वह लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार नहीं करेंगे। ...