हिंदी भारत की राजभाषा है। यह दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में एक है। हिंदी भाषा-साहित्य का इतिहास करीब एक हजार साल पुराना है। हिंदी भारोपीय भाषा परिवार का सदस्य है। विद्वान मानते हैं कि इसका उद्भव प्राकृत के शौरसेनी अपभ्रंश से हुआ है। इसे हिंदवी, हिंदी, भाखा, रेख्ता, हिंदुस्तानी और उर्दू नाम से भी जाना जाता रहा है। हिंदी देवनागरी, कैथी, नस्तालिक और रोमन लिपियों में लिखी जाती है। Read More
हिंदी लेखक विनोद कुमार शुक्ल को PEN America की ओर से पेन-नाबोकोव पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन्हें दो मार्च को 59वें PEN साहित्य पुरस्कार में सम्मानित किया जाएगा। ...
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मशहूर कवि के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक बयान में कहा, "काव्य ऋषि नीलमणि फूकन उज्ज्वल साहित्यिक सितारों में से एक थे, जिन्होंने असमी साहित्य को समृद्ध किया और उनके योगदान को सदा याद किया जाएगा। ...
विश्व हिंदी सम्मेलन की आधिकारिक वेबसाइट पर एक पोस्ट में कहा गया है, "सम्मेलन स्थल पर हिंदी भाषा के विकास से संबंधित कई प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा।" ...
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के हिन्दी विभाग के अनुसंधान परिषद द्वारा हर महीने के पहले सप्ताह में शोध-पत्र वाचन संगोष्ठी आयोजित की जाती है। छह दिसम्बर को आयोजित संगोष्ठी में प्रोफेसर चंद्रदेव यादव और शोधार्थी नितिन नारंग ने अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए। ...
आज के दौर में भौतिक संपदा पाने की बेइंतहा होती लालसा इतनी तेजी से बढ़ती जा रही है कि लोग बेचैन हो कर उसे पाने के लिए उल्टा-सीधा कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। ...
नामवर सिंह के बाद की पीढ़ी के शीर्ष वामपंथी आलोचकों में शामिल रहे मैनेजर पाण्डेय का निधन रविवार सुबह हो गया। मैनेजर पाण्डेय का जन्म बिहार के गोपालगंज जिले के लोहाटी गांव में 1941 में हुआ था। ...