विनोद कुमार शुक्ल को PEN-नाबोकोव पुरस्कार, मिलेंगे 41 लाख रुपये; 2 मार्च को किया जाएगा सम्मानित

By विनीत कुमार | Published: February 28, 2023 03:39 PM2023-02-28T15:39:05+5:302023-02-28T16:43:43+5:30

हिंदी लेखक विनोद कुमार शुक्ल को PEN America की ओर से पेन-नाबोकोव पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन्हें दो मार्च को 59वें PEN साहित्य पुरस्कार में सम्मानित किया जाएगा।

Vinod Kumar Shukla to be honored with PEN/Nabokov Award at 59th PEN Literary Awards | विनोद कुमार शुक्ल को PEN-नाबोकोव पुरस्कार, मिलेंगे 41 लाख रुपये; 2 मार्च को किया जाएगा सम्मानित

विनोद कुमार शुक्ल को PEN/नाबोकोव पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित (फोटो- फेसबुक)

न्यूयॉर्क: प्रसिद्ध कथाकार, उपन्यासकार, कवि और निबंधकार विनोद कुमार शुक्ल को पेन/नाबोकोव पुरस्कार (PEN/Nabokov Award) से सम्मानित किया जाएगा। इसकी घोषणा PEN America की ओर से की गई है। विनोद कुमार शुक्ल को हिंदी भाषा के महान समकालीन लेखकों में से एक माना जाता है।

विनोद कुमार शुक्ल को अंतरराष्ट्रीय साहित्य में उपलब्धि के लिए PEN/नाबोकोव पुरस्कार (PEN/Nabokov Award for Achievement in International Literature) से सम्मानित किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय साहित्य में उपलब्धि के लिए PEN/नाबोकोव पुरस्कार हर साल एक ऐसे लेखक को दिया जाता है, जिनके काम में स्थायी तौर पर मौलिकता हो और वह उत्कृष्ट हो। इसके तहत पुरस्कार राशि के तौर पर 50 हजार डॉलर (करीब 41 लाख रुपये) दिए जाते हैं।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में जन्मे विनोद कुमार शुक्ल की 'दीवार में एक खिड़की रहती थी', 'नौकरी की कमीज', 'खिलेगा तो देखेंगे', 'लगभग जयहिंद', 'सब कुछ होना बचा रहेगा', 'अतिरिक्त नहीं' और 'पेड़ पर कमरा' आदि प्रमुख कृतियां हैं। उनके उपन्यास 'दीवार में एक खिड़की रहती थी' को साल 1999 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। 

तीन सदस्यीय पैनल ने चुना विनोद कुमार शुक्ल का नाम

PEN/नाबोकोव पुरस्कार के लिए विनोद कुमार शुक्ला का चयन अमित चौधरी, रोया हकाकियान (Roya Hakakian) और माजा मेंगिस्टे (Maaza Mengiste) के पैनल ने किया। इन्हें दो मार्च को 59वें PEN साहित्य पुरस्कार में सम्मानित किया जाएगा। विनोद कुमार शुक्ल के अलावा प्रसिद्ध नाटककार एरिका डिकर्सन-डेस्पेंजा को भी संस्था की ओर से 2023 का PEN/Laura Pels International Foundation for Theatre Award से सम्मानित किया जाएगा।

इससे पूर्व में अंतर्राष्ट्रीय साहित्य में उपलब्धि के लिए PEN/नाबोकोव पुरस्कार न्गुगी वा थिओन्गो (Ngũgĩ wa Thiong’o), ऐनी कार्सन (Anne Carson), एम. नोरबे फिलिप (M. NourbeSe Philip), सैंड्रा सिस्नेरोस (Sandra Cisneros), एडना ओ'ब्रायन (Edna O’Brien) और एडोनिस (Adonis) जैसी हस्तियों को सम्मानित किया जा चुका है।

बताते चलें कि विनोद कुमार शुक्ल को पूर्व में साहित्य अकादमी पुरस्कार, मातृभूमि बुक ऑफ द ईयर समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

Web Title: Vinod Kumar Shukla to be honored with PEN/Nabokov Award at 59th PEN Literary Awards

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे