हिमाचल प्रदेश, उत्तर-पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है। यह 21,629 वर्ग मील से अधिक क्षेत्र में फ़ैला है तथा उत्तर में जम्मू कश्मीर, पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम में पंजाब, दक्षिण में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखण्ड तथा पूर्व में तिब्बत से घिरा हुआ है। हिमाचल प्रदेश का शाब्दिक अर्थ "बर्फ़ीले पहाड़ों का प्रांत" है। हिमाचल प्रदेश को "देव भूमि" भी कहा जाता है। हिमाचल प्रदेश का इतिहास उतना ही प्राचीन है, जितना कि मानव अस्तित्व का अपना इतिहास है। इस बात की सत्यता के प्रमाण हिमाचल प्रदेश के विभिन्न भागों में हुई खुदाई में प्राप्त सामग्रियों से मिलते हैं। प्राचीनकाल में इस प्रदेश के आदि निवासी दास, दस्यु और निषाद के नाम से जाने जाते थे। Read More
विज्ञानियों का मानना है इस जीवाश्म के मिलने से मेसोजोइक युग और भौगोलिक परिस्थितियों में हुए बदलावों के बारे में और जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल ये पता नहीं चल सका है कि ये किस पेड़ का जीवाश्म है और इसकी माप क्या है। ...
दुनिया की सबसे बूढ़ी वोटर के तौर पर अजीबेन चंद्रवादिया थी। गुजरात के राजकोट में रहने वाली अजिबेन चंद्रवादिया उस वक्त चर्चा में आई थी, जब साल 2017 में गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी वोटिंग वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, जिसके बाद लोगों ...
हिमाचल प्रदेश की बीजेपी सरकार में विद्युत मंत्री अनिल शर्मा ने कहा है कि वह अपने बेटे आश्रय शर्मा के खिलाफ प्रचार नहीं करेंगे। शर्मा को मंडी से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित किया गया है। आश्रय शर्मा को टिकट दिए जाने के एक दिन बाद अनिल शर्मा ने ‘पीटीआई भाष ...