हिमाचल में मिला डायनासोर युग के पेड़ का जीवाश्म, खुलेंगे कई राज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 2, 2019 11:42 AM2019-05-02T11:42:11+5:302019-05-02T11:43:13+5:30

विज्ञानियों का मानना है इस जीवाश्म के मिलने से मेसोजोइक युग और भौगोलिक परिस्थितियों में हुए बदलावों के बारे में और जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल ये पता नहीं चल सका है कि ये किस पेड़ का जीवाश्म है और इसकी माप क्या है।

Tree fossil of Mesozoic geological era found in Kharapathar, Shimla | हिमाचल में मिला डायनासोर युग के पेड़ का जीवाश्म, खुलेंगे कई राज

हिमाचल में मिला डायनासोर युग के पेड़ का जीवाश्म, खुलेंगे कई राज

हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के खरापाथर में करीब 2 करोड़ साला पुराना पेड़ का एक जीवाश्म मिला है। पेड़ का ये जीवाश्म भूगर्भ विज्ञानियों को खुदाई के वक्त मिला। राज्य जीवाश्म संग्रहालय के प्रमुख हरीश चौहान के अनुसार ये जीवाश्म डायनासोर युग का है।

विज्ञानियों का मानना है इस जीवाश्म के मिलने से मेसोजोइक युग और भौगोलिक परिस्थितियों में हुए बदलावों के बारे में और जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल ये पता नहीं चल सका है कि ये किस पेड़ का जीवाश्म है और इसकी माप क्या है।



 

हिमाचल प्रदेश की रेंज में सबसे पहले फूल पत्तियों के जीवाश्म का पता 1864 में अंग्रेज मैलिनकोट ने लगाया था। यहां के इलाकों में इस तरह के जीवाश्म भरे पड़े हैं। आए दिन हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों की रेंज में पेड़ों के जीवाश्म मिलते रहते हैं। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया भी यहां जीवाश्म होने की पुष्टि कर चुका है।

Web Title: Tree fossil of Mesozoic geological era found in Kharapathar, Shimla

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे