कानूनी भाषा में एनकाउंट या मुठभेड़ का पुलिस या सुरक्षा बलों और असामाजिक तत्वों के बीच हुई गोलीबारी को कहते हैं। कोई बदमाश जब पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर देता है तो पुलिस को मजबूरन बल प्रयोग करना पड़ता है और मुठभेड़ हो जाती है। कई बार पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ करने के भी आरोप लगते हैं। सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग मुठभेड़ से जुड़े स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किये हैं जिसका पालन पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए जरूरी है। Read More
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस का इकबाल बना रहेगा तो हर जवान और अधिकारी का सम्मान बना रहेगा। पुलिस के इकबाल को तोड़ने वाला खुद को टूटा हुआ महसूस करेगा। आज प्रदेश से अपराधी पलायन कर रहे हैं। सुरक्षा के कारण यह संभव हो पाया है। ...
24 फरवरी को बहुजन समाज पार्टी के विधायक राजू पाल की हत्या के केस में प्रमुख गवाह उमेश पाल पर प्रयागराज में जानलेवा हमला किया गया था। हमले में बुरी तरह घायल उमेश पाल को तुरंत ही स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी थी। ...
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस ने रविवार देर रात सवा लाख के इनामी बदमाश को मार गिराया। मारा गए बदमाश का नाम साहब सिंह उर्फ सुनील सिंह है। वह बावरिया गिरोह से जुड़ा हुआ था। ...
फर्रुखाबाद में पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश देवेंद्र उर्फ पिंकू को मार गिराया है। देवेंद्र उर्फ पिंकू पर हत्या, लूट, डकैती जैसे कई गंभीर मामले थे। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस के दो जवान भी घायल हुए हैं। ...
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा स्थित चेकी डूडू इलाके में घेराबंदी एवं तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई। मारे गए हाइब्रिड आतंकवादी की पहचान सज्जाद तांत्रे के तौर पर हुई है। ...
बिहार के पश्चिमी चंपारण में रविवार देर रात शराब तस्करों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़ में बड़ी मात्रा में शराब पकड़ी गई और मौके पर एक तस्कर भी ढेर हो गया। ...