लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’

Cyclone-biparjoy, Latest Marathi News

Read more

गंभीर चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’ के गुजरात में 15 जून को पहुंचने की संभावना है। गुजरात में 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अंदेशा है। अरब सागर में चक्रवाती तूफानों की संख्या में 52 प्रतिशत वृद्धि हुई है, वहीं बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान 150 प्रतिशत बढ़े हैं। पर्यावरण संबंधी स्थितियों से संकेत मिलता है कि 12 जून तक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान का रुख रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में चक्रवाती तूफान तीव्र हो रहे हैं और जलवायु परिवर्तन के कारण ये लंबे समय तक काफी सक्रिय बने रह सकते हैं। एक अध्ययन के अनुसार अरब सागर में चक्रवाती तूफानों की तीव्रता मानसून के बाद के मौसम में करीब 20 प्रतिशत और मानसून से पहले की अवधि में 40 प्रतिशत बढ़ी है। अध्ययन का शीर्षक है, ‘‘उत्तर हिंद महासागर में उष्णकटिबंधीय चक्रवातों की बदलती स्थिति’’। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान में जलवायु विज्ञानी रॉक्सी मैथ्यू कोल ने कहा, ‘‘अरब सागर में चक्रवाती गतिविधि बढ़ने का महासागरों के तापमान बढ़ने और वैश्विक तापमान वृद्धि के चलते नमी की बढ़ती उपलब्धता से गहरा संबंध है। अरब सागर ठंडा होता था, लेकिन अब यह गर्म है।’’

भारत : मन की बात: पीएम मोदी ने किया आपातकाल का जिक्र, कहा- 25 जून को हम कभी नहीं भूल सकते

कारोबार : Cyclone Biparjoy: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के दावेदारों को रियायतों की घोषणा, एलआईसी ने बिपरजॉय चक्रवात से प्रभावित लोगों की दी राहत

भारत : चक्रवाती तूफान बिपरजॉय से प्रभावित गुजरात के 1600 गांवों में बिजली दोबारा शुरू की गई, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दी जानकारी

कारोबार : Cyclone Biparjoy: अपने साथ 5 लाख टन नमक बहा ले गया चक्रवात बिपरजॉय, कीमतें बढ़ने की आशंका भी हुई तेज

भारत : Monsoon: चक्रवात बिपरजॉय के कमजोर होने से 18 से 20 जून तक केरल में हो सकती है भारी बारिश, इन जिलों में हाई अलर्ट- IMD

भारत : Cyclone Biparjoy: चक्रवात बिपरजॉय कमजोर होकर 'डीप डिप्रेशन' में बदला, अगले 12 घंटों में और कमजोर होने की आशंका

भारत : Cyclone Biparjoy: गुजरात में चक्रवात 'बिपरजॉय' ने मचाई तबाही, कई इलाकों में बिजली बाधित, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

भारत : Cyclone Biparjoy: पीएम मोदी ने गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल से फोन पर की बात; चक्रवात की स्थिति का लिया जायजा, गिर वन में शेरों की सुरक्षा पर जताई चिंता

भारत : चक्रवात बिपरजॉय गुजरात में तबाही मचाने के बाद राजस्थान की ओर बढ़ा, आज और कल भारी बारिश की संभावना, जानें 10 बड़ी बातें

भारत : Cyclone Biporjoy: कच्छ तट से टकराने के बाद तेज हवा, देवभूमि द्वारका में कई पेड़ उखड़े, तीन लोग घायल, 94,000 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, देखें कई अलग-अलग वीडियो