Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Vice Presidential Election 2025 CP Radhakrishnan vs Sudershan Reddy: देश के दूसरे सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए चुनाव में राधाकृष्णन का मुकाबला विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के उम्मीदवार एवं उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी से है। ...
Rahul Gandhi Voter Adhikar Yatra: बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का अलग अंदाज देखने को मिला। यहां राहुल गांधी ने मखाना की खेती करने वाले किसानों से मुलाकात की और उसके साथ मखाना के खेत में उतर गए। ...
Bhopal: टीम में डी. कल्याण चक्रवर्ती, जो वर्तमान में छिंदवाड़ा रेंज के डीआईजी हैं, तथा निमिशा पांडे, एआईजी (प्रशिक्षण), पीएचक्यू भोपाल, शामिल की गई हैं। ...
Parliament Monsoon Session Live Updates: केंद्र गंभीर आपराधिक आरोपों में गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए निर्वाचित प्रतिनिधियों को पद से हटाने के लिए एक विधेयक पेश किया ...