Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के अन्य सहयोगी दल शिवसेना (यूबीटी) के खिलाफ बयानबाजी के कारण कांग्रेस ने संजय निरुपम को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। ...
निरुपम ने कहा कि वह बृहस्पतिवार को अपना रुख बताएंगे। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि वित्तीय संकट का सामना कर रही पार्टी को अपनी ऊर्जा खर्च नहीं करनी चाहिए। ...
Lok Sabha Elections 2024: मांड्या सीट से निर्दलीय सांसद सुमलता अम्बरीश ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के समर्थन से मांड्या सीट पर कुमारस्वामी के बेटे निखिल को हराया था। ...
Uttar Pradesh Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित कर विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया. ...
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। आज हरियाणा से आने वाले विश्व प्रसिद्ध बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर ली है। ...