Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Lok Sabha Election 2024: चुनाव आयोग ने मिल रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए भाजपा और कांग्रेस से पीएम मोदी और राहुल गांधी के विवादित बयानों को लेकर जवाब मांगा है। इसके साथ ही कहा है कि 29 अप्रैल तक 11 बजे तक जवाब दें। ...
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पूर्व सहयोगी लोकेश शर्मा ने बीते बुधवार को दावा किया कि 2020 में राज्य की कांग्रेस सरकार को "गिराने" पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पार्टी नेताओं के बीच कथित टेलीफोन पर बातचीत हुई थी। ...
उन्होंने कहा, "बटला मुठभेड़ के दौरान आतंकवादी मारे गए और उनके (कांग्रेस) नेताओं ने कहा कि सोनिया गांधी रोईं। वह आतंकवादियों के लिए रोईं। गद्दारों से आपका क्या रिश्ता है? आपकी सहानुभूति के पीछे क्या कारण है? आपको उनमें क्या पसंद है?" ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस देश के संविधान से नफरत करती है, भारत की पहचान से नफरत करती है। ...
राहुल ने कहा कि न्याय होना ही चाहिए। मोदी ने भारत को अन्याय की राजधानी बना दिया है। वह डरे हुए हैं क्योंकि उन्हें पता है कि चुनाव उनके हाथ से फिसल रहा है। ...