Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Mallikarjun Kharge Calls I.N.D.I.A Alliance Meeting: बैठक में विपक्षी नेता चुनाव नतीजों से पहले अपनी रणनीति पर चर्चा करेंगे और सात चरण के चुनावों में अपने प्रदर्शन का भी आकलन करेंगे। ...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण असंवैधानिक है और भारतीय जनता पार्टी मुस्लिमों को दिये जाने वाले किसी भी प्रकार के आरक्षण की खिलाफत करेगी। ...
चुनावी भाषणों की गरिमा को लेकर चुनाव आयोग में शिकायतों के ढेर लग गए हैं। इसके बीच पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू खास तौर पर याद आते हैं, जिनकी आज 60वीं पुण्यतिथि है। ...
अमित शाह ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि जब देश का तापमान बढ़ता है तो कांग्रेस नेता छुट्टी मनाने विदेश चले जाते हैं, जबकि दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जिन्होंने पिछले 23 साल से कोई छुट्टी नहीं ली है। ...
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले एक दशक में देश के 22 अमीर व्यक्तियों के 16 लाख करोड़ के कर्ज को माफ किया, लेकिन पिछले साल मानसून आपदा राहत के लिए हिमाचल प्रदेश को 9,000 करोड़ रुपये की धनराशि नहीं दे सके ...
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस सरकार कहती है कि पाकिस्तान के पास एटम बम है लेकिन मैं स्पष्ट तौर पर कहना चाहता हूं कि पीओके भारत का हिस्सा था...है..और हमेशा रहेगा। उसे हम लोग पाकिस्तान से लेकर ही रहेंगे। ...