आधी रात के बाद बाहर निकलने से डरेंगी बेटियां?, नवनीत राणा ने कहा-यदि बंगाल में भाजपा की सरकार नहीं आई तो, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 1, 2026 15:50 IST2026-05-01T15:48:16+5:302026-05-01T15:50:26+5:30
ममता बनर्जी ने पहले ही विपक्ष की नेता के तौर पर काम करना शुरू कर दिया है। जब मन में हार का डर बैठ जाता है तो तरह-तरह के आरोप लगाए जाते हैं, ममता बनर्जी भी यही कर रही हैं।

file photo
अमरावतीःमहाराष्ट्र के अमरावती में भाजपा नेता नवनीत राणा ने एग्जिट पोल पर कहा कि पश्चिम बंगाल में जनता को अच्छे से पता है कि इस बार यदि बंगाल में भाजपा की सरकार नहीं आई तो आने वाले समय में मौजूदा सरकार न तो बेटियों को शिक्षा देगी, न ही उन्हें सुरक्षा देगी। जिस राज्य की मुख्यमंत्री ये कहती हैं कि बेटियों को आधी रात के बाद बाहर नहीं निकलना चाहिए, वहां की महिलाओं ने और बेटियों ने अपने वोट से अपना मत साफ कर दिया है, बंगाल में पूरी ताकत से भाजपा की सरकार आएगी और बांग्लादेशियों व घुसपैठियों को हटाएगी।
#WATCH | अमरावती, महाराष्ट्र: भाजपा नेता नवनीत राणा ने एग्जिट पोल पर कहा, "...पश्चिम बंगाल में जनता को अच्छे से पता है कि इस बार यदि बंगाल में भाजपा की सरकार नहीं आई तो आने वाले समय में मौजूदा सरकार न तो बेटियों को शिक्षा देगी, न ही उन्हें सुरक्षा देगी। जिस राज्य की मुख्यमंत्री… pic.twitter.com/CwHUnlUqxd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 1, 2026
केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा कि ममता बनर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं के उत्साह को बढ़ाने के लिए यह बयान दिया था कि वे 200 से ज्यादा सीटें जीत रही हैं लेकिन उन्हें डर सताने लगा क्योंकि उन्होंने भी पता है कि भाजपा सरकार बनाने वाली है और TMC हारने वाली है... TMC ने मान लिया है कि भाजपा की सरकार बन रही है।
ममता बनर्जी ने पहले ही विपक्ष की नेता के तौर पर काम करना शुरू कर दिया है। जब मन में हार का डर बैठ जाता है तो तरह-तरह के आरोप लगाए जाते हैं, ममता बनर्जी भी यही कर रही हैं। ममता बनर्जी समझ गई हैं कि वे विपक्ष में बैठने वाली हैं इसलिए अभी से हार के कारण बता रही हैं। TMC ने 2021 में चुनाव के बाद लोगों पर बहुत अत्याचार किया।
भाजपा के कार्यकर्ताओं को मारा गया, महिलाओं के साथ बद्सलूकी की गई इसलिए TMC इन सब अपराधों को खेला समझती है। हम इंसानियत को समझते हैं, उन्हें खेला समझ में आता है, वे खेला करें। हम बंगाल के विकास को ध्यान में रखकर चल रहे हैं, बंगाल को हम 'सोनार बांग्ला' बनाएंगे और उसी धेय के साथ भाजपा काम करेगी।
#WATCH | कोलकाता: केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा, "ममता बनर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं के उत्साह को बढ़ाने के लिए यह बयान दिया था कि वे 200 से ज्यादा सीटें जीत रही हैं लेकिन उन्हें डर सताने लगा क्योंकि उन्होंने भी पता है कि भाजपा सरकार बनाने वाली है और TMC हारने वाली है...… pic.twitter.com/vNtQExweeR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 1, 2026
#WATCH | Kolkata: On alleged EVM tampering, BJP MP Rahul Sinha says, “EVM tampering is something the opposition alleges. Mamata doing it only proves that she has accepted defeat and is acting as the opposition party now. This is a drama staged to mislead people. TMC’s condition… pic.twitter.com/5qqvXqgg6R
— ANI (@ANI) May 1, 2026
राजस्थान के जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने कहा कि बंगाल चुनाव का नतीजा इस बार भाजपा के पक्ष में रहेगा क्योंकि केंद्र के अंदर भाजपा की सरकार है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे देश में विकास की गंगा बह रही है, बंगाल राज्य इससे कोसो दूर है। वहां की जो मौजूदा सरकार है उसमें भ्रष्टाचार चरम पर है, निश्चित रूप से 4 तारीख को जनता का मत सामने आ जाएगा। एग्जिट पोल सही नतीजे बता रहे हैं।