30 दिन के लिए बाहर?, आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट नहीं खेलेंगे न्यूजीलैंड कप्तान मिशेल सेंटनर?

आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच 27 मई से शुरू होगा, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज 4 जून से लॉर्ड्स में शुरू होगी, जिसमें ओवल और ट्रेंट ब्रिज में दो और टेस्ट मैच खेले जाएंगे।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 1, 2026 13:02 IST2026-05-01T13:00:10+5:302026-05-01T13:02:28+5:30

New Zealand captain Mitchell Santner not play Tests against Ireland and England Out 30 days | 30 दिन के लिए बाहर?, आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट नहीं खेलेंगे न्यूजीलैंड कप्तान मिशेल सेंटनर?

Mitchell

googleNewsNext
Highlightsवेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 मैचों की सीरीज के लिए कैरेबियन का दौरा करेंगे।महाराज ने कुल दो आईपीएल मैच खेले थे और वे 75 लाख रुपये की फीस पर मुंबई इंडियंस में शामिल हुए थे।सेंटनर वापस लौट गए और उनकी जगह मुंबई इंडियंस ने बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज को शामिल किया।

मुंबईः न्यूजीलैंड क्रिकेट ने पुष्टि की है कि न्यूजीलैंड के श्वेत-गेंद क्रिकेट के कप्तान मिशेल सैंटनर कम से कम एक महीने के लिए क्रिकेट से बाहर रहेंगे। शुक्रवार को जारी एक मीडिया विज्ञप्ति में बताया गया कि सैंटनर को ग्रेड थ्री एसीएल की कंधे की चोट है, जिसके चलते वे आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे।

सेंटनर को यह चोट 23 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच में मुंबई इंडियंस के लिए फील्डिंग करते समय लगी थी। कैच लेने की कोशिश में सेंटनर के कंधे में चोट आई और उनका सिर जमीन पर लग गया। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को मैदान में उतारा।

बाद में ड्रेसिंग रूम में उन्हें कंधे पर बर्फ की पट्टी लगाए देखा गया। ऑलराउंडर सेंटनर वापस लौट गए और उनकी जगह मुंबई इंडियंस ने बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज को शामिल किया। सीजन से पहले महाराज ने कुल दो आईपीएल मैच खेले थे और वे 75 लाख रुपये की फीस पर मुंबई इंडियंस में शामिल हुए थे।

न्यूजीलैंड लौटकर सेंटनर ने एक विशेषज्ञ से परामर्श लिया और नए स्कैन से चोट की गंभीरता का पता चला। आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच 27 मई से शुरू होगा, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज 4 जून से लॉर्ड्स में शुरू होगी, जिसमें ओवल और ट्रेंट ब्रिज में दो और टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा, वे जुलाई में वेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 मैचों की सीरीज के लिए कैरेबियन का दौरा करेंगे।

Open in app