बरगी क्रूज हादसा: लोगों की जान बचाने वाले 15 अगस्त को होंगे सम्मानित?, सीएम डॉ. मोहन ने दिए जांच के आदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2026 15:07 IST2026-05-01T14:50:06+5:302026-05-01T15:07:06+5:30

Bargi Cruise Accident: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1 मई को मीडिया से कहा कि बरगी बांध में हुई दुर्घटना चक्रवात की वजह से घटी है।

Bargi Cruise Accident: Will those who saved lives be honored on August 15? CM Dr. Mohan orders investigation Jabalpur Cruise Accident | बरगी क्रूज हादसा: लोगों की जान बचाने वाले 15 अगस्त को होंगे सम्मानित?, सीएम डॉ. मोहन ने दिए जांच के आदेश

Bargi Cruise Accident

HighlightsBargi Cruise Accident: लोगों को पानी से बाहर निकाला, 15 अगस्त को सम्मान किया जाएगा। Bargi Cruise Accident: संजय दुबे के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर भेजा। Bargi Cruise Accident: घटना में 29 लोगों को बचाया गया है। 

Bargi:मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में हुए क्रूज हादसे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जांच के आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि बरगी बांध में हुआ हादसा चक्रवात की वजह से हुआ है। उसकी विस्तृत जानकारी जांच रिपोर्ट के बाद ही मिल सकेगी। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि इस हादसे में मन को बेहद दुख पहुंचा। दुर्घटना में रेस्क्यू टीम के जिन सदस्यों ने लोगों को पानी से बाहर निकाला, उनका 15 अगस्त को सम्मान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1 मई को मीडिया से कहा कि बरगी बांध में हुई दुर्घटना चक्रवात की वजह से घटी है।

हमने कल ही अपने पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, एसीएस संजय दुबे के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर भेजा। राहत-बचाव के लिए एनडीआरएफ-एसडीआरएफ को लगाया। मुझे मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में 29 लोगों को बचाया गया है। 

रेस्क्यू टीम ने किया तत्परता से काम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अभी बरगी बांध में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हमने इस घटना को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। इस हादसे की वजह से मन बहुत दुखी है। हमारी रेस्क्यू टीम तत्पर थी। उसने क्रूज को काटकर लोगों को पानी से बाहर निकाला है। रेस्क्यू टीम के जिन सदस्यों ने लोगों को निकाला है, हम उन्हें 15 अगस्त को सम्मानित करेंगे।

4-4 लाख रुपये आर्थिक सहायता की घोषणा

गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा था कि इस हादसे में जो जनहानि हुई है, वह अत्यंत पीड़ादायक है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मृतकों के परिवारजनों को राज्य शासन की ओर से  4-4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Web Title: Bargi Cruise Accident: Will those who saved lives be honored on August 15? CM Dr. Mohan orders investigation Jabalpur Cruise Accident

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे