सोशल मीडिया पर प्रेमजाल में फंसाकर अपहरण कर फिरौती, विक्रम कुमार को प्यार में लुभाया संध्या कुमारी और...

By एस पी सिन्हा | Updated: May 1, 2026 16:14 IST2026-05-01T16:12:54+5:302026-05-01T16:14:15+5:30

Nalanda: शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के पांची गांव निवासी सागर रविदास के पुत्र विक्रम कुमार के अपहरण से जुड़ा है।

Nalanda Sandhya Kumari lured Vikram Kumar love kidnapped him social media and demanded ransom bihar police | सोशल मीडिया पर प्रेमजाल में फंसाकर अपहरण कर फिरौती, विक्रम कुमार को प्यार में लुभाया संध्या कुमारी और...

सांकेतिक फोटो

Highlightsगिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।सोशल मीडिया के माध्यम से युवकों से संपर्क करती थी।किसी बहाने बुलाकर अपने साथियों की मदद से अगवा करवा लिया जाता था।

नालंदाः बिहार में नालंदा जिले के पावापुरी क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को प्रेमजाल में फंसाकर उनका अपहरण कर फिरौती वसूलने का धंधा कर रही थी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है और अब उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, यह युवती पहले सोशल मीडिया के माध्यम से युवकों से संपर्क करती थी। दोस्ती बढ़ाने के बाद वह धीरे-धीरे उन्हें अपने प्रेमजाल में फंसा लेती थी। जब युवक पूरी तरह भरोसा करने लगता था, तब उसे किसी बहाने बुलाकर अपने साथियों की मदद से अगवा करवा लिया जाता था।

ताजा मामला शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के पांची गांव निवासी सागर रविदास के पुत्र विक्रम कुमार के अपहरण से जुड़ा है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहृत युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया। इस मामले में गिरफ्तार युवती की पहचान पावापुरी ओपी क्षेत्र के चोरसुआ गांव निवासी संध्या कुमारी के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान उसने कई अहम खुलासे किए हैं। उसने बताया कि उसने विक्रम कुमार से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की और फिर उसे प्यार के जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसने युवक को धोखे से पावापुरी बुलाया, जहां पहले से मौजूद उसके साथियों ने मिलकर युवक का अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद आरोपी गिरोह ने युवक के परिजनों से छह लाख रुपये की फिरौती की मांग की।

लगातार कॉल आने पर परिजनों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस की सक्रियता के चलते महज कुछ ही घंटों में युवक को बरामद कर लिया गया। साथ ही मुख्य आरोपी युवती को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले को लेकर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की रात पावापुरी ओपी को फोन के माध्यम से अपहरण और फिरौती की सूचना मिली थी। इसके बाद उनके निर्देश पर स्थानीय पुलिस और डीआईयू (जिला इंटेलिजेंस यूनिट) की टीम ने त्वरित कार्रवाई की।

पुलिस ने करीब छह घंटे के भीतर अपहृत युवक को सुरक्षित बरामद करने में सफलता हासिल की। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार युवती से पूछताछ कर रही है और उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Web Title: Nalanda Sandhya Kumari lured Vikram Kumar love kidnapped him social media and demanded ransom bihar police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे