टीएमसी और ममता बनर्जी को नहीं दिया वोट, कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा-वर्षों पहले स्थापित पेयजल सुविधा को लिया वापस, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 1, 2026 15:19 IST2026-05-01T15:14:11+5:302026-05-01T15:19:36+5:30

नेताजी इनडोर स्टेडियम की खबर आई तो हमें संदेह हुआ इसलिए मुख्यमंत्री भी गई और हम भी स्ट्रॉन्ग रूम गए।

Baharampur Assembly constituency Adhir Ranjan Chowdhury says TMC leaders withdrew drinking water facilities installed years ago not vote tmc see video | टीएमसी और ममता बनर्जी को नहीं दिया वोट, कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा-वर्षों पहले स्थापित पेयजल सुविधा को लिया वापस, वीडियो

photo-ani

Highlightsयह सोचकर वापस ले लिया कि झुग्गीवासियों ने चुनाव में उन्हें वोट नहीं दिया था। उम्मीदवार का दायित्व बनता है क्योंकि व्यक्ति अपना मत EVM में देता है।नज़रअंदाज़ करके वहाँ सारे कदम उठाए हैं लेकिन बंगाल में एक टक्करपूर्ण स्थिति है।

बहरामपुरः बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि चुनाव के बाद हमने कुछ स्थानों पर सत्ताधारी दल की हिंसा देखी। विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं को भी उत्पीड़न का सामना करना पड़ा, यहां तक ​​कि हमारे बहरामपुर शहर में भी, टीएमसी नेताओं ने वर्षों पहले स्थापित पेयजल सुविधाओं को यह सोचकर वापस ले लिया कि झुग्गीवासियों ने चुनाव में उन्हें वोट नहीं दिया था। 

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री व कोलकाता पोर्ट विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार फिरहाद हकीम ने कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम की रक्षा करना हर उम्मीदवार का दायित्व बनता है क्योंकि व्यक्ति अपना मत EVM में देता है और EVM की रक्षा होनी चाहिए। चुनाव आयोग भाजपा के प्रति पक्षपाती है... जब नेताजी इनडोर स्टेडियम की खबर आई तो हमें संदेह हुआ इसलिए मुख्यमंत्री भी गई और हम भी स्ट्रॉन्ग रूम गए।

ताकि यह देखें कि सब ठीक है या नहीं... जनता के मत सामने आने चाहिए, चुनाव आयोग के नहीं। कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि एक बात स्पष्ट दिखाई दे रही है कि साम, दाम, दंड, भेद सब अपनाकर भाजपा बंगाल जीतने के लिए काम कर रही है। शुरू से ही उन्होंने सारे नियम-कानूनों को नज़रअंदाज़ करके वहाँ सारे कदम उठाए हैं लेकिन बंगाल में एक टक्करपूर्ण स्थिति है।

कांग्रेस को अच्छे वोट प्रतिशत मिल रहे हैं जिससे भाजपा की जीत की संभावना नष्ट हो गई है। इसलिए भाजपा किसी भी तरह से चुनाव जीतना चाहती है, इसके लिए वे कुछ भी कर सकते हैं जिसमें EVM से छेड़छाड़ करना शामिल है। बंगाल के चुनाव को ध्यान में रखकर ही मतगणना में इतनी देर की गई।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "हम किसपर भरोसा करें?... मुझे लगता है कि भाजपा और चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में किए गए पूरे अभ्यास और परीक्षण को पश्चिम बंगाल में दोहराया है। उन्होंने बंगाल में इसे लागू करने के लिए एक समानांतर केंद्रीय बल संरचना बनाई, फिर भी इसके बावजूद, दीदी वहां जीतने जा रही हैं। दीदी ऐतिहासिक बहुमत से जीतेंगी।"

नोआपारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी हार रही हैं, कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए वे यह सब कर रही हैं। कार्यकर्ताओं को तो मतगणना कक्ष में जाना ही नहीं चाहिए क्योंकि 2021, 2024 में उन्होंने बहुत गलत काम किया है... ममता बनर्जी के मुंह से गणतंत्र की बात शोभा नहीं देती। गणतंत्र का गला घोंटने वाली ममता बनर्जी आज गणतंत्र की दुहाई दे रही हैं।

Web Title: Baharampur Assembly constituency Adhir Ranjan Chowdhury says TMC leaders withdrew drinking water facilities installed years ago not vote tmc see video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे