रघुनाथपुर थाना से महज कुछ ही दूरी, एसबीआई एटीएम से 3700000 रुपये उड़ाए?, बिहार में पुलिस के लाख दावे के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद

By एस पी सिन्हा | Updated: May 1, 2026 15:28 IST2026-05-01T15:27:07+5:302026-05-01T15:28:12+5:30

मोतिहारीः गैस कटर जैसे औजार से एटीएम मशीन को काटकर कैश को झोले में भर लिया और चंद मिनटों में फरार हो गए।

Motihari Just short distance Raghunathpur police station Rs 3700000 stolen SBI ATM Despite police's claims criminals still high spirits in Bihar | रघुनाथपुर थाना से महज कुछ ही दूरी, एसबीआई एटीएम से 3700000 रुपये उड़ाए?, बिहार में पुलिस के लाख दावे के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद

सांकेतिक फोटो

Highlightsलाखों की चोरी ने कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।3-4 बदमाश सुनियोजित तरीके से एटीएम बूथ पर पहुंचे। वारदात देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है।

मोतिहारीः बिहार में पुलिस के लाख दावे के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। एक तरफ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सभी जिलों के एसपी और डीएम को अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ शहर के बीचों-बीच एटीएम काटकर लाखों की चोरी ने कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

इसी क्रम में मोतिहारी जिले के रघुनाथपुर थाना से महज कुछ ही दूरी पर स्थित एसबीआई के एटीएम को शातिरों ने महज 4 मिनट में काटकर करीब 37 लाख रुपए साफ कर दिए और फरार हो गए। वारदात देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है, जब 3-4 बदमाश सुनियोजित तरीके से एटीएम बूथ पर पहुंचे। 

बताया जाता है कि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि जैसे ही अपराधी पहुंचे, उन्होंने सबसे पहले कैमरों पर केमिकल स्प्रे कर दिया, ताकि उनकी पहचान न हो सके। इसके बाद गैस कटर जैसे औजार से एटीएम मशीन को काटकर कैश को झोले में भर लिया और चंद मिनटों में फरार हो गए।

दिलचस्प बात तो यह है कि यह पूरी वारदात थाने के बिल्कुल करीब हुई, फिर भी पुलिस को भनक तक नहीं लगी। घटना के तीन दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं, जिससे लोगों में खौफ और नाराजगी दोनों बढ़ गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गश्ती में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी और पूरी टीम को निलंबित कर दिया है।

साथ ही सदर डीएसपी की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया गया है, जो वैज्ञानिक तरीके से जांच में जुटी है। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही इस हाई-प्रोफाइल चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा। लेकिन फिलहाल इस वारदात ने यह साफ कर दिया है कि शातिर बदमाश अब कानून के डर से बेखौफ हो चुके हैं और पुलिस की नाक के नीचे ही बड़े ‘हिट’ को अंजाम दे रहे हैं।

Web Title: Motihari Just short distance Raghunathpur police station Rs 3700000 stolen SBI ATM Despite police's claims criminals still high spirits in Bihar

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे