Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Maharashtra Assembly Elections 2024: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, वकील उज्ज्वल निकम और हाल ही में विधान पार्षद चुनी गईं पंकजा मुंडे के अलावा नए लोगों को भी शामिल किया गया है। ...
Parliament Monsoon Session: राज्यसभा सचिवालय ने ‘‘राज्यसभा सदस्यों के लिए पुस्तिका’’ के कुछ अंश को 15 जुलाई को अपने बुलेटिन में प्रकाशित कर संसदीय परंपराओं और संसदीय शिष्टाचार के प्रति सदस्यों का ध्यान आकृष्ट किया है। ...
Maharashtra Assembly Elections 2024: भिवंडी पूर्व से सपा विधायक रईस शेख ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना (गुट का नाम लिए बिना), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) पर कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। ...
Haryana Assembly Elections 2024: बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में हरियाणा के बहादुरगढ़, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और गुड़गांव में लगभग 15 स्थानों पर तलाशी ली गई थी। ...
Haryana Congress MLA Surender Panwar: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को यमुनानगर और राज्य के कुछ अन्य क्षेत्रों में अवैध खनन से जुड़े धन शोधन मामले में सोनीपत के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को गिरफ्तार किया। ...