भारतीय जनता पार्टी वर्तमान भारतीय राजनीति की सबसे बड़ी पार्टी है। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार समेत भारत के 29 राज्यों में से 22 में बीजेपी के नेतृत्व या गठजोड़ वाली सरकारें हैं। इसकी स्थापना श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने साल 1951 में भारतीय जनसंघ के रूप में की थी। इसे व्यापक तौर पर दक्षिणपंथी सोच वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की राजनीतिक शाखा के रूप में जाना जाता था। भारत में वर्ष 1977 में लगे आपातकाल के बाद भारतीय जनसंघ अन्य दलों के साथ जनता पार्टी बनाने के लिए एकजुट हुई। लेकिन 1980 जनता पार्टी के टूट गई। इसके इसके बाद भारतीय जनाता पार्टी का उदय हुआ। लेकिन शुरुआती 10 साल पार्टी गुमनामी में रही। इसके साल 1990 में अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के बाद पार्टी देश की राजनीति में वापसी की। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी (1998-2004) के नेतृत्व में एक सफल लोकसभा कार्यकाल समेत तीन बार सरकार बनाई। अंतिम लोकसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिली। वर्तमान बीजेपी कांग्रेस मुक्त भारत के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। Read More
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी की याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दे दी है। 15,000 रुपये के जमानत बांड और 1 लाख रुपये की जमानत राशि पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल राउज एवेन्यू कोर्ट राहत मिली। ...
भारत सरकार ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 के लिए नियमों को अधिसूचित कर दिया है। इसके तहत भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने के पात्र लोगों के लिए एक पोर्टल ‘लॉन्च’ किया जा चुका है। हालांकि अब भी इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजियों का दौर जारी है। ...
Nitish Cabinet Expansion: बिहार के राजभवन में डेढ़ माह के बाद नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। जेडीयू से अशोक चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री मंगल पांडे ने शपथ ली। ...
मध्य प्रदेश में बीजेपी ने कांग्रेस के एक गुट को खत्म करने के साथ तीन बड़े नेताओं के क्षेत्र में बड़ी सेंधमारी कर दी है। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने लोटस अभियान के तहत 6000 से ज्यादा कांग्रेसियों के मन में मोदी को बसा दिया। ...
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने चुनाव आचार संहिता लगने से पहले प्रदेश के कर्मचारियों को खुश करने का काम किया है। राज्य सरकार ने प्रदेश के 7 लाख से ज्यादा सरकारी अधिकारी कर्मचारियों को 4% दिए वृद्धि का आदेश जारी कर दिया है। ...
Arjun Singh joins BJP: अर्जुन सिंह ने दावा किया कि संदेशखालि मामले के कथित सरगना शाहजहां शेख के पास स्थानीय टीएमसी विधायक पार्थ भौमिक के सक्रिय संरक्षण में नैहाटी में बड़े पैमाने पर जमीन और अन्य संपत्तियां हैं। ...
Electoral Bonds Data: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बताया कि 1 अप्रैल, 2019 से 15 फरवरी 2024 के बीच दानदाताओं द्वारा विभिन्न मूल्यवर्ग के कुल 22,217 चुनावी बॉण्ड खरीदे गए, जिनमें से 22,030 को राजनीतिक दलों ने भुनाया। ...
Lok Sabha Election 2024 dates LIVE: निर्वाचन आयोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए शनिवार को दोपहर तीन बजे एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ...