9 अंक के साथ 8वें स्थान पर केकेआर?, टीम को बीच मंझधार में छोड़ न्यूजीलैंड लौटे रचिन रविंद्र

न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम के नियमित सदस्य रविंद्र ने अगस्त 2025 में जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 165 रन बनाए थे।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2026 18:04 IST2026-05-15T18:03:47+5:302026-05-15T18:04:45+5:30

ipl 2026 KKR in 8th place 9 points Rachin Ravindra left team lurch returned New Zealand bought Kolkata Knight Riders for Rs 20,000,000 | 9 अंक के साथ 8वें स्थान पर केकेआर?, टीम को बीच मंझधार में छोड़ न्यूजीलैंड लौटे रचिन रविंद्र

file photo

googleNewsNext
Highlights वेस्टइंडीज के खिलाफ क्राइस्टचर्च में 176 रन बनाए और माउंट माउंगानुई में 72 रन नाबाद तथा 46 रन की पारियां खेलीं।2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में दो जीत और एक ड्रॉ के साथ दूसरे स्थान पर है।टेस्ट सीरीज से पहले 27 मई से बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ चार दिवसीय मैच खेलेगी।

कोलकाता: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र न्यूजीलैंड के इंग्लैंड के आगामी टेस्ट दौरे की तैयारियां शुरू करने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) छोड़कर स्वदेश रवाना हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अपने घरेलू मैच की पूर्व संध्या पर टीम के बारे में जानकारी देते हुए यह बात कही।

केकेआर ने शुक्रवार को बताया, ‘रचिन रविंद्र न्यूजीलैंड के इंग्लैंड के आगामी टेस्ट दौरे के लिए अपनी टेस्ट क्रिकेट की तैयारियां शुरू करने के लिए घर लौट गए हैं।’ केकेआर की टीम शनिवार को यहां ईडन गार्डन्स में गुजरात टाइटन्स से भिड़ेगी। आईपीएल 2026 की नीलामी में केकेआर ने दो करोड़ रुपये के बेस प्राइस में रविंद्र को खरीदा था।

इस तरह वह इस सत्र में अपनी नयी फ्रेंचाइजी के लिए एक भी मैच खेले बिना ही घर लौट गए। केकेआर ने मुख्य ऑलराउंडर के तौर पर बड़े नाम वाले खिलाड़ी कैमरून ग्रीन को प्राथमिकता दी। 26 वर्षीय रविंद्र अब इंग्लैंड के अपने पहले दौरे के लिए लाल गेंद की ट्रेनिंग पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड में तीन मैच की टेस्ट सीरीज से पहले 27 मई से बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ चार दिवसीय मैच खेलेगी। ये मैच लॉर्ड्स (4-8 जून), द ओवल (17-21 जून) और नॉटिंघम (25-29 जून) में खेले जाएंगे। न्यूजीलैंड इस समय 2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में दो जीत और एक ड्रॉ के साथ दूसरे स्थान पर है।

न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम के नियमित सदस्य रविंद्र ने अगस्त 2025 में जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 165 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने दिसंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ क्राइस्टचर्च में 176 रन बनाए और माउंट माउंगानुई में 72 रन नाबाद तथा 46 रन की पारियां खेलीं।

मुख्यमंत्री ने टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए किशन को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भारतीय टीम को टी20 विश्व कप जीतने में अपने शानदार प्रदर्शन से योगदान देने के लिए इशान किशन को शुक्रवार को एक करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया। राज्य के नवादा जिले से संबंध रखने वाले और बचपन का शुरुआती समय पटना में बिताने वाले किशन ने मुख्यमंत्री कार्यालय जाकर उनसे मुलाकात की।

Open in app