Gold Rate Today: राहत की खबर?, चांदी 21,600 रुपये टूटी, सोना 3,200 रुपये लुढ़का

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2026 20:37 IST2026-05-15T20:37:02+5:302026-05-15T20:37:30+5:30

Gold Rate Today: अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 3,200 रुपये यानी 1.93 प्रतिशत टूटकर 1,62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर मिलाकर) रह गया।

Gold Rate Today aaj sone ka bhaw Silver prices fell by Rs 21,600 to Rs 2-75 lakh per kg gold prices fell by Rs 3,200 Rs 1-62 lakh per 10 grams | Gold Rate Today: राहत की खबर?, चांदी 21,600 रुपये टूटी, सोना 3,200 रुपये लुढ़का

file photo

Highlightsबृहस्पतिवार को बाजार बंद होने के समय इसकी कीमत 1,66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।अप्रैल में भारत का सोने का आयात 81.69 प्रतिशत बढ़कर 5.62 अरब डॉलर हो गया।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी का भाव 21,600 रुपये टूटकर 2.75 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गया जबकि सोने की कीमत 3,200 रुपये टूटकर 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मजबूत डॉलर और निवेशकों की भारी मुनाफावसूली से यह गिरावट आई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 3,200 रुपये यानी 1.93 प्रतिशत टूटकर 1,62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर मिलाकर) रह गया। बृहस्पतिवार को बाजार बंद होने के समय इसकी कीमत 1,66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

सोने का आयात अप्रैल में 82 प्रतिशत बढ़ा, चांदी का आयात 157 प्रतिशत उछला

सोने की ऊंची कीमतों के बीच अप्रैल में भारत का सोने का आयात 81.69 प्रतिशत बढ़कर 5.62 अरब डॉलर हो गया। हालांकि, सरकार के आयात शुल्क बढ़ाने के बाद आने वाले महीनों में इसमें कमी आने की संभावना जताई गई है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में चांदी का आयात 157.16 प्रतिशत बढ़कर 41.1 करोड़ डॉलर हो गया।

ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी से तेल कंपनियों को सीमित राहत, महंगाई पर बढ़ेगा दबाव: विशेषज्ञ

कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच पेट्रोल और डीजल के दामों में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी से सरकारी तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) को सीमित राहत मिलेगी और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से हो रहे भारी नुकसान की भरपाई नहीं हो पाएगी। महंगाई पर मामूली दबाव बढ़ सकता है। विश्लेषकों ने शुक्रवार को यह राय जताई।

Web Title: Gold Rate Today aaj sone ka bhaw Silver prices fell by Rs 21,600 to Rs 2-75 lakh per kg gold prices fell by Rs 3,200 Rs 1-62 lakh per 10 grams

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे