लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

अटल बिहारी वाजपेयी

Atal-bihari-vajpayee, Latest Marathi News

Read more

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में जेल गये। युवावस्था में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े गये। आजादी के बाद 1957 में लोक सभा चुनाव जीतकर संसद पहुँचे। 1977 में जनता पार्टी सरकार में देश के विदेश मंत्री रहे। 1996 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने हालाँकि 13 दिनों बाद ही उनकी सरकार गिर गयी। 1998 में दोबारा पीएम बने लेकिन 13 महीनों बाद ही उन्हें पद छोड़ना पड़ा। अटल बिहारी वाजपेयी 1999 में तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने और अपना कार्यकाल पूरा करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी पीएम बने। साल 2004 के लोक सभा चुनाव में बीजेपी उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ी लेकिन उसे हार मिली। साल 2005 में खराब स्वास्थ्य के कारण अटल बिहारी वाजपेयी ने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली। अपने छह दशक लम्बे राजनीतिक जीवन में अटल बिहारी वाजपेयी 10 बार लोक सभा सांसद और दो बार राज्य सभा सांसद रहे। साल 2015 में भारत सरकार ने उन्हें देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। लम्बी बीमारी के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में 16 अगस्त 2018 को उनका निधन हो गया।

राजनीति : अटल बिहारी वाजपेयीः चार राज्यों से जीते थे लोक सभा चुनाव, कुछ ऐसा रहा राजनीतिक सफरनामा

स्वास्थ्य : अटल बिहारी का UTI, Diabetes से निधन, ये 5 बड़े नेता भी हैं यूटीआई, डायबिटीज के शिकार

भारत : नहीं रहे पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, दुर्लभ तस्वीरों में देखें उनकी जिंदगी का सफर

भारत : राष्ट्रपति और तमाम नेताओं ने अटल जी के निधन पर जताया शोक, पीएम मोदी बोले- निशब्द हूं, शून्य हूं, लेकिन भावनाओं का अंबार है

भारत : वीडियोः जब अटल बिहारी वाजपेयी ने लगाई थी नरेंद्र मोदी की 'क्लास', सिखाया राजधर्म का पाठ

भारत : अटल बिहारी वाजपेयी के 5 कालजयी भाषण और हाजिरजवाबी के 5 किस्से

भारत : पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी के जाने से शोक में डूबा देश, पांच बजकर पांच मिनट पर हुआ निधन   

भारत : अटल बिहारी वाजपेयी: ऐसा राजनेता जिसका विरोधी भी करते थे सम्मान, माँ प्यार से 'अटल्ला' पुकारती थी

भारत : भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 93 वर्ष की उम्र में निधन

भारत : अटल बिहारी वाजपेयी का एम्स में निधन, लंबे समय से थे बीमार