लाइव न्यूज़ :

अटल बिहारी का UTI, Diabetes से निधन, ये 5 बड़े नेता भी हैं यूटीआई, डायबिटीज के शिकार

By उस्मान | Updated: August 16, 2018 18:15 IST

अटल बिहारी वाजपेयी को 11 जून को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। उन्हें डायबिटीज Diabetes, किडनी इंफेक्शन Kidney infection और यूरिन इंफेक्शन urinary tract infection (UTI) की शिकायत थी। 

Open in App

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का दिल्ली के एम्स अस्पताल में गुरुवार निधन हो गया। एम्स द्वारा जारी की गयी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को शाम 5।05 बजे वाजपेयी ने आखिरी साँस ली। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पिछले 36 घण्टों में उनकी तबीयत में तेजी से गिरावट आयी। अटल बिहारी वाजपेयी को 11 जून को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। उन्हें डायबिटीज Diabetes, किडनी इंफेक्शन Kidney infection और यूरिन इंफेक्शन urinary tract infection (UTI) की शिकायत थी। 

1) देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित हैं। ऐसा माना जाता है कि एक समय उनका वजन 122 किलो हो गया था। आपको बता दें कि मोटापा से डायबिटीज का खतरा होता है। साल 2015 में वो डायबिटीज का इलाज करा रहे हैं। 

2) कमल हासन

तमिल अभिनेता और राजनीतिक पार्टी मक्कल नीधि मैयम (एमएनएम) के फाउंडर कमल हासन गंभीर टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित हैं। हालांकि वो कभी अपनी बीमारी को अपने काम के बीच नहीं लाते हैं और बैलेंस रूटीन फॉलो करते हैं। इसके अलावा वो इस बीमारी के खिलाफ जागरूकता फैलाने का भी काम कर रहे हैं। 

 

3) अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी डायबिटीज से पीड़ित हैं। ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ने के कारण वो नेचुरोपैथी (एक इलाज की पद्धति है जिसमे बिना दवाओ के इलाज किया जाता है) का सहारा ले चुके हैं। 

4) अरुण जेटली

भारत के मौजूदा वित्त मंत्री अरुण जेटली डायबिटीज के मरीज हैं। वो सितंबर 2014 में डायबिटीज मैनेज के लिए गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी करा चुके हैं। इसके अलावा वो साल 2005 में हार्ट सर्जरी भी करा चुके हैं।  

5) सुषमा स्वराज

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को साल 2016 में किडनी फेलियर की वजह से एम्स में भारती होना पड़ा था। उनकी हालत इतनी गंभीर हो गई थी कि उनके डायलिसिस और ट्रांसप्लांट टेस्ट से गुजरना पड़ा था। 

तमिलनाडु के पांच बार मुख्‍यमंत्री रहे और 'कलाईनार' के नाम से मशहूर डीएमके के प्रेजिडेंट मुथुवेल करुणानिधि का 7 अगस्त को चेन्‍नै के कावेरी हॉस्पिटल में 94 साल की अवस्‍था में निधन हो गया। करुणानिधि मूत्रमार्ग में संक्रमण से पीड़ित थे। 

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीअरविन्द केजरीवालअरुण जेटलीकमल हासनएम करुणानिधिसुषमा स्वराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

कारोबारराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवसः तकनीक के दम पर दुनिया में आगे बढ़ता भारत 

स्वास्थ्य अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज