निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी। राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश में इस बार सात चरणों में मतदान संपन्न होगा और इसकी शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। वहीं, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को वोट पड़ेंगे। मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा। पांचों राज्यों में मतदान संपन्न होने के बाद 10 मार्च को मतगणना होगी। आयोग की इस घोषणा के साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब और गोवा में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गयी। उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई को पूरा हो रहा है, जबकि उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च को समाप्त हो रहा है। गोवा विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च और मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च को समाप्त हो रहा है। सभी पांच राज्यों की कुल 690 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जिसमें 18.34 करोड़ से अधिक लोग भागीदारी कर सकेंगे। इन 18.34 करोड़ मतदाताओं में से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं। Read More
साल 2017 के चुनाव में भी सुशील सिंह ने 34,037 वोटों से सपा प्रत्याशी मनोज सिंह को ही हराया था। साल 2022 में सैयदराजा सीट से कांग्रेस की विमला देवी बिंद, बसपा के अमित कुमार यादवऔर आप के सुरेश सिंह भी मैदान में थे। ...
आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी की सुभावती उपेंद्र दत्त शुक्ला को 1 लाख 2 हजार वोटों से हराया है। समाजवादी पार्टी के अलावा योगी के सामने युवा दलित नेता और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद भी उतरे थे। ...
पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी की जबर्दस्त जीत हुई है। नतीजों के बीच पार्टी की ओर से एक मजेदार ट्वीट किया गया। ये दरअसल इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर का ट्वीट था जिसे 'आप' ने रिट्वीट किया है। ...
Assembly Elections 2022: उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और मणिपुर में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच बृहस्पतिवार को जारी है। ...
चुनाव से कुछ समय पहले ही भाजपा का दामन छोड़ सपा में शामिल हुए धर्म सिंह सैनी भी चुनाव हार गए हैं। बता दें कि धर्म सिंह सैनी को भाजपा के मुकेश चौधरी से शिकस्त मिली है। ...