UP Election Result 2022: योगी आदित्यनाथ ने 1 लाख 2 हजार वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की, सपा की सुभावती शुक्ला को हराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 10, 2022 04:44 PM2022-03-10T16:44:42+5:302022-03-10T18:00:03+5:30

आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी की सुभावती उपेंद्र दत्त शुक्ला को 1 लाख 2 हजार वोटों से हराया है। समाजवादी पार्टी के अलावा योगी के सामने युवा दलित नेता और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद भी उतरे थे।

up election result 2022 yogi adityanath won by a huge margin of 102000 votes subhavati shukla of sp defeated | UP Election Result 2022: योगी आदित्यनाथ ने 1 लाख 2 हजार वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की, सपा की सुभावती शुक्ला को हराया

UP Election Result 2022: योगी आदित्यनाथ ने 1 लाख 2 हजार वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की, सपा की सुभावती शुक्ला को हराया

Highlightsयोगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहरी सीट से 1,02,000 वोटों से जीत गए हैं।योगी के सामने युवा दलित नेता और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद भी उतरे थे।उत्तर प्रदेश में भाजपा 260 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहरी सीट से 1,02,000 वोटों से जीत गए हैं।

आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी की सुभावती उपेंद्र दत्त शुक्ला को 1 लाख 2 हजार वोटों से हराया है। समाजवादी पार्टी के अलावा योगी के सामने युवा दलित नेता और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद भी उतरे थे जिन्हें कुल 4877 वोट मिले।

उत्तर प्रदेश में भाजपा 260 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है जो कि सामान्य बहुमत से अधिक है। वहीं, समाजवादी पार्टी फिलहाल करीब 135 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस और बसपा 2 और 1 सीटों पर सिमटती हुई नजर आ रही है।

उत्तर प्रदेश के 75 जिलों की 403 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी से 10 मार्च तक मतदान हुआ। यूपी में बहुमत के लिए 202 चाहिए।

साल 2017 में भाजपा अपने दम पर 312 सीटें जीती थीं जबकि एनडीए का आंकड़ा 325 था। सपा ने 47, बसपा ने 19 और कांग्रेस ने सात सीटें जीती थीं।

Web Title: up election result 2022 yogi adityanath won by a huge margin of 102000 votes subhavati shukla of sp defeated

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे