"हिंदू-मुस्लिम-सिक्ख-इसाई सबके सब हैं भाजपाई...जय श्रीराम"- यूपी चुनाव में जीत के बाद बोली अपर्णा यादव

By आजाद खान | Published: March 10, 2022 05:26 PM2022-03-10T17:26:14+5:302022-03-10T18:24:28+5:30

UP Election 2022 Results: अपर्णा यादव ने आगे कहा, ''हम लड़ें हैं हनुमान की तरह और जीते राम जी की तरह।''

UP Election 2022 Results We have fought like Hanuman and won like Ram Aparna Yadav said after victory country has faith in EVMs | "हिंदू-मुस्लिम-सिक्ख-इसाई सबके सब हैं भाजपाई...जय श्रीराम"- यूपी चुनाव में जीत के बाद बोली अपर्णा यादव

"हिंदू-मुस्लिम-सिक्ख-इसाई सबके सब हैं भाजपाई...जय श्रीराम"- यूपी चुनाव में जीत के बाद बोली अपर्णा यादव

Highlightsउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों पर अपर्णा यादव ने खुशी जताई है।उन्होंने इस चुनाव को सही और फेयर बताया है।अपर्णा यादव ने कहा है कि ईवीएम देश का विश्वास है।

UP Election 2022 Results:  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) बहुत खुश हैं। उन्होंने इस मौके पर कहा है कि बीजेपी को राष्ट्रवाद के मुद्दे पर ही जीत मिली है। अपर्णा यादव ने आगे कहा, ''हर जगह कमल विश्वास का प्रतीक बनकर उभरा है। यह हम सब की जीत है।'' अपर्णा यादव ने आगे कहा, ''हम लड़ें हैं हनुमान की तरह और जीते राम जी की तरह।''
 
देश का विश्वास है ईवीएम-अपर्णा यादव

अपर्णा यादव ने ईवीएम में हो रहे धांधली के आरोपों पर भी अखिलेश यादव को जवाब दिया और कहा, ''यह सब बातें सरकार में रहते हुए... एक समय तक जब आप इतनी बड़ी पार्टी से होते हैं, इस तरह की बात नहीं..., देश का विश्वास है ईवीएम। ईवीएम में ही सभी ने फ्री और फेयर तरीके से मतदान किया है। मुझे नहीं लगता यह अच्छी बात है।'' 

पंकज सिंह 1.70 लाख मतों से है आगे

भारतीय जनता पार्टी के पंकज सिंह उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा विधानसभा सीट पर 1.70 लाख मतों से आगे चल रहे हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे सिंह समाजवादी पार्टी के अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी सुनील चौधरी से दोपहर साढ़े तीन बजे तक 1.30 लाख मतों के अंतर से आगे हैं। 

कांग्रेस की सबसे खराब हालत है

 इस सीट पर अभी तक 2.34 लाख से अधिक मतों की गिनती हुई है जिसमें सिंह को 70.83 प्रतिशत मत मिले जबकि चौधरी को 16.84 प्रतिशत मत मिले हैं। बहुजन समाज पार्टी के कृपा राम शर्मा 12,419 मतों के साथ तीसरे नंबर और कांग्रेस की पंखुड़ी पाठक करीब 10,000 मतों के साथ चौथे स्थान पर है। 

आम आदमी पार्टी के पंकज अवाना को 4,567 मत मिले हैं। भाजपा की उत्तर प्रदेश ईकाई के उपाध्यक्ष पंकज सिंह को 2017 में नोएडा सीट पर 64 प्रतिशत से अधिक मत मिले थे। उस समय वह 1.04 लाख मतों के अंतर से जीते थे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम नतीजों की घोषणा अभी नहीं की गयी है।

Web Title: UP Election 2022 Results We have fought like Hanuman and won like Ram Aparna Yadav said after victory country has faith in EVMs

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे