Big News: यूपी चुनाव नतीजों के बाद सपा कार्यकर्ता ने आत्महत्या करने की कोशिश की, पुलिस को उसके पास से मिले SP सदस्यता का कार्ड

By आजाद खान | Published: March 10, 2022 05:57 PM2022-03-10T17:57:05+5:302022-03-10T18:32:24+5:30

UP Election 2022 Results: पुलिस ने बताया कि उसकी गर्दन, चेहरे और बांहों पर जलने के निशान आए हैं, हालांकि वह खतरे से बाहर है।

UP Election 2022 Results After the results SP worker tried to commit suicide police got Samajwadi Party membership card from him | Big News: यूपी चुनाव नतीजों के बाद सपा कार्यकर्ता ने आत्महत्या करने की कोशिश की, पुलिस को उसके पास से मिले SP सदस्यता का कार्ड

Big News: यूपी चुनाव नतीजों के बाद सपा कार्यकर्ता ने आत्महत्या करने की कोशिश की, पुलिस को उसके पास से मिले SP सदस्यता का कार्ड

Highlightsसपा कार्यकर्ता के विधान भवन के सामने आत्मदाह करने का मामला सामने आया है। उसके पास से ज्वलनशील पदार्थ पाए गए हैं।पुलिस ने बताया कि उसके पास से सपा की सदस्यता का कार्ड मिला है।

UP Election 2022 Results: समाजवादी पार्टी (सपा) के कथित कार्यकर्ता ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में विधान भवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कानपुर निवासी नरेंद्र सिंह नामक एक व्यक्ति ने विधान भवन के सामने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे फौरन रोक लिया और आग बुझाई। हजरतगंज कोतवाल श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि नरेंद्र को अस्पताल ले जाया गया है। 

श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि उसकी गर्दन, चेहरे और बांहों पर जलने के निशान आए हैं, हालांकि वह खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त नरेंद्र नारेबाजी कर रहा था। उन्होंने बताया कि उसकी जेब से समाजवादी पार्टी की सदस्यता का कार्ड भी मिला है। 

सुभासपा ने 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) गठबंधन में शामिल पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) राज्य विधानसभा चुनाव की मतगणना में शाम करीब पांच बजे तक की स्थिति के अनुसार पांच सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। 

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार करीब पांच बजे तक सुभासपा अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर गाजीपुर जिले की जहूराबाद तथा बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी मऊ सीट से आगे चल रहे हैं। 

सुभासपा के तीन और उम्मीदवार भी है आगे

इसके अलावा सुभासपा के तीन अन्य उम्मीदवार भी आगे चल रहे हैं। शाम पांच बजे तक अद्यतन वेबसाइट के अनुसार जहूराबाद में ओमप्रकाश राजभर को 61704 तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के कालीचरण को 38,402 मत मिले। वहीं मऊ में अब्‍बास अंसारी को 95,420 तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अशोक कुमार सिंह को 57,723 मत मिले हैं। 

समाजवादी पार्टी के गठबंधन से सुभासपा राज्य की 18 विधानसभा सीटों पर चुनाव मैदान में थी। उल्लेखनीय है कि कि 2017 के विधानसभा चुनाव में सुभासपा ने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और चार सीटों पर जीत के बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में ओमप्रकाश राजभर ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली थी। 

2019 से राजभर ने भाजपा से विद्रोह कर दिया था

हालांकि कुछ ही महीनों बाद भाजपा से उनकी अनबन शुरू हो गई। 2019 में राजभर ने भाजपा से विद्रोह कर दिया और मंत्री पद छोड़ने के बाद वह लगातार विरोधी तेवर अपनाए रहे। इस बार विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने 2017 में भाजपा से समझौते के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव में जीत का स्वाद चखा था। 

तब आठ सीटों में से चार सीटों पर सुभासपा को जीत मिली थी। सुभासपा को कुल पड़े वोटों का 0.70 प्रतिशत मत और लड़ी हुई सीटों पर 34.14 प्रतिशत मत मिले थे। पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, आंबेडकरनगर, आजमगढ़, देवरिया आदि जिलों में राजभर बिरादरी के मतदाताओं की अच्छी संख्या है और राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस दल की सबसे प्रमुख ताकत राजभर बिरादरी है। 

Web Title: UP Election 2022 Results After the results SP worker tried to commit suicide police got Samajwadi Party membership card from him

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे