Assembly Elections 2022: मुख्यमंत्रियों के लिए भारी साबित हुआ ये विधानसभा चुनाव, 2 मौजूदा और 5 पूर्व सीएम को मिली करारी हार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 10, 2022 05:43 PM2022-03-10T17:43:06+5:302022-03-10T17:44:46+5:30

Assembly Elections 2022:  उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और मणिपुर में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच बृहस्पतिवार को जारी है। 

Assembly Elections 2022 cm Charanjit Singh Channi Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami 2 current and 5 former CM got crush defeat | Assembly Elections 2022: मुख्यमंत्रियों के लिए भारी साबित हुआ ये विधानसभा चुनाव, 2 मौजूदा और 5 पूर्व सीएम को मिली करारी हार

पंजाब में तीन पूर्व मुख्यमंत्री बादल, अमरिंदर सिंह और राजिंदर कौल भट्टल अपनी-अपनी सीट से चुनाव हार गए हैं।

Highlightsआम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार लाभ सिंह उगोके के हाथों हार का सामना करना पड़ा।हरीश सिंह रावत और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल एवं अमरिंदर सिंह का भी हुआ है।धामी भले ही चुनावी लड़ाई हार गए हों, लेकिन उनकी पार्टी उत्तराखंड में विजयी हुई है।

Assembly Elections 2022: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित 5 पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव हार गए। मुख्यमंत्री चन्नी को बरनाला जिले की भदौड़ सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार लाभ सिंह उगोके के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

मुख्यमंत्री रूपनगर जिले की चमकौर साहिब सीट से भी हार गए हैं। आम आदमी पार्टी ने चरणजीत सिंह को हराया। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बृहस्पतिवार को घोषित हुए नतीजे कई राजनीतिक दिग्गजों के लिए निराशा लेकर आए। इस चुनाव में दो मौजूदा और पांच पूर्व मुख्यमंत्रियों को अपनी-अपनी सीट से शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उनके उत्तराखंड के समकक्ष पुष्कर सिंह धामी भी अपनी-अपनी सीट से हार गए हैं। यही हाल उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश सिंह रावत और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल एवं अमरिंदर सिंह का भी हुआ है और वे भी अपनी-अपनी सीट से पराजित हुए हैं।

धामी भले ही चुनावी लड़ाई हार गए हों, लेकिन उनकी पार्टी उत्तराखंड में विजयी हुई है। पंजाब में तीन पूर्व मुख्यमंत्री बादल, अमरिंदर सिंह और राजिंदर कौल भट्टल अपनी-अपनी सीट से चुनाव हार गए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भदौड़ और चमकौर साहिब, दोनों सीट से चुनाव हार गए हैं।

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी के प्रतिद्वंद्वी से चुनाव हार गए हैं। पंजाब सरकार में अधिकतर मौजूदा और पूर्व मंत्री चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों से हारे हैं।

गोवा में पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार चर्चिल अलेमाओ को बेनौलिम सीट से आप उम्मीदवार के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और मणिपुर में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच बृहस्पतिवार को जारी है। 

Web Title: Assembly Elections 2022 cm Charanjit Singh Channi Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami 2 current and 5 former CM got crush defeat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे