विधानसभा चुनाव 2022 हिंदी समाचार | assembly Election 2022, Latest News & Live Updates in Hindi | Hindi News (ताज़ा हिंदी समाचार) at Lokmatnews.in

लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos
विधानसभा चुनाव 2022

विधानसभा चुनाव 2022

Assembly election 2022, Latest Hindi News

निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी। राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश में इस बार सात चरणों में मतदान संपन्न होगा और इसकी शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। वहीं, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को वोट पड़ेंगे। मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा। पांचों राज्यों में मतदान संपन्न होने के बाद 10 मार्च को मतगणना होगी। आयोग की इस घोषणा के साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब और गोवा में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गयी। उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई को पूरा हो रहा है, जबकि उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च को समाप्त हो रहा है। गोवा विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च और मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च को समाप्त हो रहा है। सभी पांच राज्यों की कुल 690 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जिसमें 18.34 करोड़ से अधिक लोग भागीदारी कर सकेंगे। इन 18.34 करोड़ मतदाताओं में से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं। 
Read More
वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉगः जोखिम भरे दौर में चुनावी आयोजन - Hindi News | Vedpratap Vaidik's blog Organizing elections in risky times | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉगः जोखिम भरे दौर में चुनावी आयोजन

चुनाव आयोग ने इन चुनावों की घोषणा करते हुए बड़ी सावधानियों का परिचय दिया है। उसने अभी एक हफ्ते के लिए रैलियों, प्रदर्शनों, सभाओं, जत्थों आदि पर प्रतिबंध लगा दिया है लेकिन मुझे लगता है कि यह प्रतिबंध आगे भी बढ़ेगा। ...

Goa Elections 2022: भाजपा को हराना मुख्य उद्देश्य, आप के साथ कोई समस्या नहीं, टीएमसी की प्रभारी महुआ मोइत्रा ने गठबंधन के संकेत दिए - Hindi News | goa-assembly-elections-2022-mahua-moitra-aap-tmc-bjp-congress | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :Goa Elections 2022: भाजपा को हराना मुख्य उद्देश्य, आप के साथ कोई समस्या नहीं, टीएमसी की प्रभारी महुआ मोइत्रा ने गठबंधन के संकेत दिए

तृणमूल कांग्रेस सांसद और पार्टी की गोवा प्रभारी महुआ मोइत्रा ने कहा कि भाजपा को हराना हमारा सबसे बड़ा उद्देश्य है। हम उन्हें हराने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। भाजपा हमारी सबसे बड़ी दुश्मन है। दुश्मन हमारे (विपक्षी दलों) में नहीं है। हमारी ओर से ...

UP Election 2022: रोक लगने से पहले भाजपा 250 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा और 400 जनसभाएं आयोजित कर चुकी, विपक्षी पार्टियां उसके आस-पास भी नहीं - Hindi News | up elections 2022 covid 19 restrictions political campaigning bjp sp bsp congress | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :UP Election 2022: रोक लगने से पहले भाजपा 250 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा और 400 जनसभाएं आयोजित कर चुकी, विपक्षी पार्टियां उसके आस-पास भी नहीं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन 78 विधानसभा क्षेत्रों का भी दौरा करके नई परियोजनाओं की घोषणा कर चुके हैं जहां पार्टी को 2017 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। ...

UP Elections 2022: 'मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा के बीच है', सपा में जाने की अटकलों के बीच कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा - Hindi News | up elections 2022 imran masood sp bjp congress | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :UP Elections 2022: 'मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा के बीच है', सपा में जाने की अटकलों के बीच कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा

सपा में जाने के सवाल के जवाब में उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने सोमवार को अपने समर्थकों की एक वर्चुअल बैठक बुलाई है और उनके साथ चर्चा के बाद ही इस संबंध में आगे कैसे बढ़ना है, यह तय किया जाएगा। ...

Goa Elections 2022: भाजपा को बड़ा झटका, माइकल लोबो ने मंत्रिपद और पार्टी से इस्तीफा दिया, कहा- लोग भाजपा के शासन से नाखुश - Hindi News | goa elections 2022 minister micheal lobo resigns bjp pramod sawant | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :Goa Elections 2022: भाजपा को बड़ा झटका, माइकल लोबो ने मंत्रिपद और पार्टी से इस्तीफा दिया, कहा- लोग भाजपा के शासन से नाखुश

कांग्रेस में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर माइकल लोबो ने कहा कि उनकी अन्य राजनीतिक दलों से बातचीत चल रही है। उन्होंने दावा किया कि लोग तटीय राज्य में भाजपा के शासन से नाखुश हैं। ...

यूपी चुनावः 95 विधानसभा क्षेत्र संवेदनशील, 92821 मतदान केंद्र, एडीजी प्रशांत कुमार बोले-जेल पर विशेष नजर, 2676 सीसीटीवी और 71 स्टेटिक जैमर लगाए - Hindi News | UP Assembly 2022 election 95 assembly constituencies sensitive 92821 polling stations ADG Prashant Kumar special watch jail 2676 CCTV and 71 static jammers | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :यूपी चुनावः 95 विधानसभा क्षेत्र संवेदनशील, 92821 मतदान केंद्र, एडीजी प्रशांत कुमार बोले-जेल पर विशेष नजर, 2676 सीसीटीवी और 71 स्टेटिक जैमर लगाए

UP Assembly election 2022: उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि उत्तर विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराना पुलिस के लिए चुनौती है। ...

Assembly Election 2022: 5 राज्य में विधानसभा चुनाव, कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र पर पीएम मोदी की तस्वीर नहीं - Hindi News | Assembly Election 2022 Uttar Pradesh, Uttarakhand, Manipur, Goa and Punjab no picture PM narendra Modi vaccination certificate | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :Assembly Election 2022: 5 राज्य में विधानसभा चुनाव, कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र पर पीएम मोदी की तस्वीर नहीं

Assembly Election 2022: समाजवादी पार्टी (सपा) ने आयोग से उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए राज्य और केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचना जारी होने से एक माह के अन्दर लिए गए सभी फैसलों की समीक्षा कर उन्हें तत्काल निरस्त करने की मांग की है। ...