निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी। राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश में इस बार सात चरणों में मतदान संपन्न होगा और इसकी शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। वहीं, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को वोट पड़ेंगे। मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा। पांचों राज्यों में मतदान संपन्न होने के बाद 10 मार्च को मतगणना होगी। आयोग की इस घोषणा के साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब और गोवा में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गयी। उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई को पूरा हो रहा है, जबकि उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च को समाप्त हो रहा है। गोवा विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च और मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च को समाप्त हो रहा है। सभी पांच राज्यों की कुल 690 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जिसमें 18.34 करोड़ से अधिक लोग भागीदारी कर सकेंगे। इन 18.34 करोड़ मतदाताओं में से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं। Read More
Punjab Elecion Results 2022: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) प्रचंड जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। पार्टी 80 से ज्यादा सीटों पर आगे है। ऐसे में कई कार्यकर्ता गाजियाबाद में कुमार विश्वास को मिठाई खिलाने पहुंच गए। ...
भारतीय जनता पार्टी ने इस बार कैराना में दोबारा पलायन का मुद्दा उठाते हुए दिवंगत सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को ही यहां से टिकट दिया था। हालांकि, अभी समाजवादी पार्टी के नाहिद हसन मृगांका से आगे चल रहे हैं। ...
UP Election Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। मतों की गिनती जारी है और भाजपा रूझानों में बहुमत के आंकड़े से काफी आगे नजर आ रही है। हालांकि समाजवादी पार्टी ने अभी भी अपने कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की हिदायत दी है। ...
Gorakhpur Urban Election Result: आयोग के आंकड़ों के मुताबिक पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी (सपा) की सुभावती शुक्ला से 31400 ...
गोवा में आप की उम्मीदें के अनुरूप उसे सफलता नहीं मिली है और शुरुआती रूझानों में भाजपा 19 सीटों पर आगे चल रही है और उसे बहुमत के लिए दो और सीटें चाहिए। वहीं, कांग्रेस 10 सीटों पर आगे चल रही है जबकि उसे एक सीट पर जीत मिल गई है। ...