UP Results 2022: मुख्तार अंसारी, अमरमणि और हरिशंकर के बेटे गिनती में चल रहे बहुत पीछे, क्या इस बार बच पाएगा बाहुबलियों की साख?

By आजाद खान | Published: March 10, 2022 01:27 PM2022-03-10T13:27:20+5:302022-03-10T13:37:07+5:30

UP Results 2022: आपको बता दें मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को अब तक 11 हजार 023 वोट मिले हैं और वो दूसरे नंबर पर हैं।

UP Results 2022 Mukhtar Ansari Amarmani and Harishankar sons are far behind in the count will the credibility of the Bahubalis survive this time | UP Results 2022: मुख्तार अंसारी, अमरमणि और हरिशंकर के बेटे गिनती में चल रहे बहुत पीछे, क्या इस बार बच पाएगा बाहुबलियों की साख?

UP Results 2022: मुख्तार अंसारी, अमरमणि और हरिशंकर के बेटे गिनती में चल रहे बहुत पीछे, क्या इस बार बच पाएगा बाहुबलियों की साख?

Highlightsयूपी विधानसभा चुनाव-2022 के लिए वोटों की गिनती चल रही है।ऐसे में कई बाहुबलियों की साख दाव पर लगी है। वोटों की गिनती में कई बाहुबलि नेता के बेटे पीछे चल रहे हैं।

UP Results 2022:  विधानसभा चुनाव-2022 के लिए उत्तर प्रदेश में वोटों की गिनती चल रही है। ऐसे में शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे चल रही है और वह सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। इन रुझानों में यूपी के कई बाहुबलियों की साख दाव पर लगी है। ऐसे में कई बाहुबलि के बेटे जीत से पीछे हैं और उन्होंने अपनी जीत की उम्मीद भी जताई है। 

मऊ सदर सीट से मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को अब तक 11 हजार 023 वोट मिले हैं और वो दूसरे नंबर पर हैं। वहीं बीजेपी के अशोक कुमार सिंह ने 13954 वोट पाकर नंबर वन की जगह कायम रखी है। आपको बता दें कि अब्बास अंसारी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे। 

वहीं हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर तिवारी बीजेपी के राजेश त्रिपाठी से पीछे चल रहे हैं। विनय शंकर तिवारी चिल्लूपार सीट से सपा के टिकट पर अपना किस्मत अजमा रहे हैं। अब तक के नतीजों के मुताबिक, विनय शंकर तिवारी को 5004 वोट मिले हैं, वहीं राजेश त्रिपाठी 7002 वोट पाकर बढ़त बनाए हुए है। 

अगर बात करें यूपी के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि त्रिपाठी की तो वे भी पीछे ही चल रहे हैं। उन्होंने बसपा के टिकट नौतनवां सीट से चुनाव में हिस्सा लिया था। फिलहाल ये तीसरे स्थान पर है और सबसे आगे निर्भल इंडियन शोषित हमारा आम दल के ऋषि त्रिपाठी है। वहीं अगर दूसरे नंबर की बात करें तो यहां पर सपा के कुंवर कुशल सिंह ने सेकेंड पोजिशन पर अपनी जगह बनाई है। 

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक तमाम मतगणना केंद्रों पर 250 कंपनी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल तैनात किया गया है। इनमें से 36 कंपनियों को ईवीएम की सुरक्षा में तैनात किया गया है जबकि 214 को मतगणना के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है। मतगणना के दौरान कुल 61 कंपनी पीएसी बल भी तैनात किया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश पुलिस के 625 राजपत्रित अधिकारी, 1,807 निरीक्षक, 9,598 दरोगा, 11,627 हेड कांस्टेबल और 48,649 कांस्टेबल को मतगणना के दौरान सुरक्षा में तैनात किया गया है। 

Web Title: UP Results 2022 Mukhtar Ansari Amarmani and Harishankar sons are far behind in the count will the credibility of the Bahubalis survive this time

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे