Kairana Assembly Election Results 2022: नाहिद हसन से आगे चल रहीं मृगांका सिंह, पिछली बार सपा ने कैराना में भाजपा को दी थी शिकस्त
By मनाली रस्तोगी | Published: March 10, 2022 01:32 PM2022-03-10T13:32:11+5:302022-03-10T13:43:38+5:30
भारतीय जनता पार्टी ने इस बार कैराना में दोबारा पलायन का मुद्दा उठाते हुए दिवंगत सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को ही यहां से टिकट दिया था। हालांकि, अभी समाजवादी पार्टी के नाहिद हसन मृगांका से आगे चल रहे हैं।
कैराना: शामली जिले में कुल 3 विधानसभा सीटें शामिल हैं, जिसमें कैराना, थाना भवन और शामली शामिल हैं। हालांकि, इसमें से कैराना सीट सबसे चर्चित और हॉट सीटों में से एक है। शामली की कैराना सीट से जहां भारतीय जनता पार्टी ने मृगांका सिंह को तो वहीं समाजवादी पार्टी ने नाहिद हसन को मैदान में उतारा था। हालांकि, गुरूवार को सामने आ रहे रुझानों में मृगांका नाहिद से आगे चल रही हैं। मृगांका सिंह नाहिद हसन से 10335 मतों के अंतर से आगे हैं।
इस सीट के लिए भाजपा और सपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। फिलहाल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। ऐसे में कुछ समय में स्थिति साफ हो जाएगी यहां कौन बाजी मारने वाला है। बता दें कि साल 2017 में कैराना में पलायन का मुद्दा काफी चर्चा में था। मगर पलायन के मुद्दे बावजूद नाहिद हसन ने यहां से जीत हासिल की थी और मृगांका सिंह को हराया था। हालांकि, इस बार भी भाजपा ने पलायन के मुद्दे को उठाते हुए मृगांका नाहिद को टिकट दिया था।
बता दें कि आज उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। मगर उत्तर प्रदेश के नतीजों पर अधिकांश लोगों की नजरें हैं क्योंकि राजनीतिक लिहाज से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। यहां इस बार सात चरणों में मतदान हुआ है। मालूम हो, उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान 10 फरवरी से शुरू हुआ था, जबकि 7 मार्च को सातवें दौर की वोटिंग के साथ उसपर विराम लगा था।