Punjab Election 2022: सीएम चरणजीत सिंह चन्नी सहित कई मंत्री पीछे, चमकौर साहिब और भदौड़ से हार सकते हैं मुख्यमंत्री!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 10, 2022 02:10 PM2022-03-10T14:10:05+5:302022-03-10T14:11:03+5:30

Punjab Election 2022: मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और भदौड़ दोनों विधानसभा सीटों पर पीछे चल रहे हैं।

Punjab Election 2022 CM Charanjit Singh Channi Many ministers behind lose Chamkaur Sahib and Bhadaur seats Chief Minister | Punjab Election 2022: सीएम चरणजीत सिंह चन्नी सहित कई मंत्री पीछे, चमकौर साहिब और भदौड़ से हार सकते हैं मुख्यमंत्री!

संगरूर सीट पर मंत्री विजय इंदर सिंगला ‘आप’ की नरिन्दर कौर भराज से पीछे चल रहे हैं।

Highlightsचन्नी के अधिकतर मंत्री भी अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में पीछे चल रहे हैं।अमृतसर पश्चिम पर राज कुमार वरका ‘आप’ के जसबीर सिंह संधू से पीछे चल रहे हैं।अमरिंदर सिंह राजा वारिंग शिअद के हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों से पीछे चल रहे थे।

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के दोपहर 12 बजे तक के रुझान में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उनके मंत्रिमंडल के अधिकतर सदस्य अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पीछे चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और भदौड़ दोनों विधानसभा सीटों पर पीछे चल रहे हैं। चमकौर साहिब सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार चरणजीत सिंह और भदौड़ सीट पर ‘आप’ के लाभ सिंह उगोके आगे चल रहे हैं। चन्नी के अधिकतर मंत्री भी अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में पीछे चल रहे हैं।

अमृतसर केन्‍द्रीय सीट पर मंत्री ओम प्रकाश सोनी ‘आप’ के अजय गुप्ता से पीछे चल रहे हैं, जबकि अमृतसर पश्चिम पर राज कुमार वरका ‘आप’ के जसबीर सिंह संधू से पीछे चल रहे हैं। मनप्रीत सिंह बादल बठिंडा नगर सीट पर ‘आप’ के जगरूप सिंह गिल से पीछे चल रहे हैं, जबकि गिद्ड़बाहा सीट पर अमरिंदर सिंह राजा वारिंग शिअद के हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों से पीछे चल रहे थे।

संगरूर सीट पर मंत्री विजय इंदर सिंगला ‘आप’ की नरिन्दर कौर भराज से पीछे चल रहे हैं। वहीं, परगट सिंह जालंधर छावनी सीट पर ‘आप’ के सुरिंदर सिंह सोढ़ी से, जबकि लुधियाना पश्चिम सीट पर भारत भूषण आशु ‘आप’ के उम्मीदवार गुरप्रीत बस्सी गोगी से पीछे चल रहे हैं। इनके अलावा, रज़िया सुल्ताना, संगत सिंह गिलज़ियान, राणा गुरजीत सिंह, सुखजिंदर सिंह रंधावा और तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा भी अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पीछे चल रहे हैं। 

Web Title: Punjab Election 2022 CM Charanjit Singh Channi Many ministers behind lose Chamkaur Sahib and Bhadaur seats Chief Minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे