पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय भारत की महत्वपूर्ण अभिनेत्रियों में एक है। ऐश्वर्या राय का जन्म एक नवंबर 1973 को कर्नाटक के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता सेना में वैज्ञानिक थे और माँ गृहिणी। ऐश्वर्या जब छोटी थीं तभी उनका परिवार मुम्बई शिफ्ट कर गया था। उन्होंने स्कूली पढ़ाई मुम्बई से की। ऐश्वर्या टीनएज से ही मॉडलिंग करने लगी थीं। 1994 में ऐश्वर्य ने मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीता। उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू मणिरत्नम की तमिल फ़िल्म इरुवर (1997) से किया। बॉलीवुड में उन्होंने 'और प्यार हो गया' (1997) से अपनी शुरुआत की। शुरुआती फ़िल्मों के फ्लॉप होने के बाद भी ऐश्वर्या ने अभिनय जगत में अपना अलग मकाम बनाया। हम दिल दे चुके सनम, देवदास, मोहब्बतें, धूम-2, रेनकोट, गुजारिश जैसी हिट फिल्में दीं। ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन भी अभिनेता हैं। उनके ससुर अमिताभ बच्चन और सास जया बच्चन भी बॉलीवुड से जुड़े रहे हैं। सिनेमा में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ऐश्वर्या राय को पद्म श्री से सम्मानित कर चुकी है। Read More
ऐश्वर्या 1994 में मिस वर्ल्ड बनकर दुनिया भर में पॉपुलर हो चुकी थीं। वहीं सलमान मैंने प्यार किया, सनम बेवफा, साजन, हम आपको हैं कौन और करन-अर्जुन जैसे सुपरहिट फ़िल्में देकर स्टार का दर्जा हासिल कर चुके थे। ...
लहंगा सही मिल गया तो ये जरूरी नहीं की उसके साथ खूब सारी हैवी ज्वेलरी ही पहना जाए। कोशिश करें लहंगे के साथ कम ज्वेलरी कैरी करें यह आपके लुक को निखारेगा। ...
ये पहली बार नहीं है जब अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन को लेकर कोई विवादित बयान दिया हो। वह अक्सर ही बच्चन परिवार को लेकर विवादित बयान देते रहते हैं। एक वक्त था जब बच्चन परिवार के अमर सिंह काफी करीबी माने जाते थे ...
नीतू कपूर ने दोनों के साथ की फोटो शेयर की हैं। नीतू ने कई फोटो शेयर की हैं जिसमें आलिया रणबीर के आलिया बेटी रिधिमा और एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय भी नजर आ रही हैं। ...