आराध्या बच्चन का एयरपोर्ट पर हाथ पकड़ें नजर आईं ऐश्वर्या राय, ट्रोलर्स ने लिखा- स्कूल कब जाती है
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 17, 2019 05:28 PM2019-07-17T17:28:09+5:302019-07-17T17:28:09+5:30
न्यूयॉर्क से लौटते हुए एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या राय आराध्या का हाथ थामें नजर आई हैं। ऐश हमेशा ही अपनी बेटी का हाथ थामें नजर आती हैं।
एक्टर अभिषेक बच्चन पत्नी ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या के साथ छुट्टियां मनाकर न्यूयॉर्क से लौटे हैं। लौटते हुए ये एटरपोर्ट पर सपोर्ट हुए हैं। इस दौरान ऐश्वर्या आराध्या का हाथ पकड़े नजर आईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही आराध्या और ऐश्वर्या जमकर ट्रोल हो रही हैं।
न्यूयॉर्क से लौटते हुए एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या राय आराध्या का हाथ थामें नजर आई हैं। ऐश हमेशा ही अपनी बेटी का हाथ थामें नजर आती हैं। जिसके बाद फैंस उनकी क्लास लगा देते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ है।
ऐसे में इस बार भी सामने आए वीडियो पर आराध्या को ट्रोल कर दिया गया है। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि शायद ये आराध्या को अपने आप चलने का एक मौका दें।यूजर ने कमेंट किया कि क्या अगर ये आराध्या को पकड़कर नहीं रखेंगे तो वो गिर जाएंगी? तो वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि हमेशा हॉलीडे करती रहती है पता नहीं स्कूल कब जाती है।
ऐश्वर्या राय अपनी बेटी के कारण आए दिन ट्रोल होती रहती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय मणि रत्नम की तमिल फिल्म में काम करती नजर आ सकती हैं।