आलिया और रणबीर के साथ की नीतू कपूर ने खूबसूरत फोटो की शेयर, लिखी छू जाने वाली बात
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 24, 2019 11:37 AM2019-06-24T11:37:36+5:302019-06-24T11:37:36+5:30
नीतू कपूर ने दोनों के साथ की फोटो शेयर की हैं। नीतू ने कई फोटो शेयर की हैं जिसमें आलिया रणबीर के आलिया बेटी रिधिमा और एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय भी नजर आ रही हैं।
ऋषि कपूर बीते कई दिनों से अपने इलाज के लिए न्यूयॉर्क में हैं। उनके साथ पत्नी नीतू कपूर भी हैं। ऋषि के मिलने आए दिन उनके बेटे रणबीर कपूर जाते रहते हैं। उनके साथ अक्सर आलिया भट्ट भी होती हैं। दोनों एक बार फिर से ऋषि से मिलने पहुंचे हैं।
नीतू कपूर ने दोनों के साथ की फोटो शेयर की हैं। नीतू ने कई फोटो शेयर की हैं जिसमें आलिया रणबीर के आलिया बेटी रिधिमा और एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय भी नजर आ रही हैं। ये फोटो नीतू ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की हैं।
नीतू ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि आपका परिवार आपकी पूरी दुनिया है... इन खूबसूरत पलों में इतने सारे प्यार और सारी दुनिया। इस फोटो में ऋषि काफी स्वस्थ्य नजर आ रहे हैं।
आलिया और रणबीर जल्द अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ में नजर आने वाले हैं। फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी अहम किरदारों में दिखेंगे।