आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद स्वाति मालीवाल को मुख्यमंत्री जन शिकायत प्रकोष्ठ का प्रमुख बनाया गया और मुख्यमंत्री के जनता संवाद में आने वाले लोगों की समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी उन्हीं को सौंपी गई। ...
दिल्ली सरकार के सूत्रों का कहना है कि सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का नाम उस स्कूल के कार्यक्रम से हटा दिए गए जहां मेलानिया ट्रम्प का दौरा करने वाली हैं। ...
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 24 फरवरी को दोपहर में अहमदाबाद पहुंचेगा। अहमदाबाद से ट्रंप आगरा जाएंगे और ताजमहल का दीदार करेंगे। इसके बाद वह दिल्ली रवाना होंगे। ...
आप सांसद और पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष भगवंत मान ने कहा, राज्य सरकार ने तीन साल से अधिक समय तक सत्ता में रहने के बाद भी ना तो बिजली कंपनियों के खातों का ऑडिट किया और न ही समझौते रद्द किये। ...
इकबाल मटिया महल क्षेत्र से छठी बार विधानसभा के लिए चुने गए हैं। वह मौजूदा विधानसभा के पहले सत्र के शुरू होने पर 24 फरवरी को नव-निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। इकबाल की नियुक्ति का आदेश गुरुवार रात जारी किया गया था। ...
असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई में बेंगलुरु में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में गुरुवार को रैली निकाली गई थी। रैली के दौरान अमूल्या नाम की युवती ने मंच पर चढ़कर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए थे। ...